Hapur: हापुड़ में इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी की निर्मम हत्या, गोदाम में खून से लथपथ मिला शव।

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब बछलौता रोड स्थित एक गोदाम में एक इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी का

By INA News Desk
Mar 12, 2026 - 16:33
93 Views
Hapur: हापुड़ में इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी की निर्मम हत्या, गोदाम में खून से लथपथ मिला शव।
हापुड़ में इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी की निर्मम हत्या, गोदाम में खून से लथपथ मिला शव।

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब बछलौता रोड स्थित एक गोदाम में एक इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी का शव संदिग्ध हालात में मिला। बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर व्यापारी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि आयादनगर के मूल निवासी विनोद कई सालों से बाबूगढ़ की संस्कार कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहे थे। बछलौता रोड पर उनकी “अभय इलेक्ट्रॉनिक्स” नाम से दुकान और गोदाम है, जहां से वह इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का कारोबार करते थे। जानकारी के अनुसार बुधवार रात वह रोज की तरह गोदाम पर ही रुक गए थे।

गुरुवार सुबह तक जब विनोद घर नहीं लौटे और फोन कॉल का भी जवाब नहीं मिला तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के लोग गोदाम पहुंचे। अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। विनोद का शव खून से सना हुआ पड़ा था और उनका गला धारदार हथियार से काटा गया था। यह दृश्य देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। नगर क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा, बाबूगढ़ थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह और हापुड़ देहात थाना प्रभारी नीरज कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और गोदाम का बारीकी से निरीक्षण किया।

फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही व्यापारी के परिचितों, कर्मचारियों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस इस हत्या को कई पहलुओं से जांच रही है। प्रारंभिक तौर पर पुरानी रंजिश, कारोबारी विवाद या लूट की आशंका को भी ध्यान में रखा जा रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। वहीं इस वारदात के बाद स्थानीय व्यापारियों में दहशत और नाराजगी का माहौल है।

Also Read- UAE के पूर्व राजदूत का बड़ा बयान- 'PM मोदी की एक कॉल से खत्म हो सकती है ईरान-इजराइल जंग'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow