सहारनपुर पुलिस का एक्शन तीतरों में मुठभेड़ के बाद शातिर चोर गिरफ्तार, क्षेत्राधिकारी गंगोह ने दी जानकारी।
थाना तीतरों पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान चोरी के मुकदमे में वांछित चल रहे एक शातिर
गंगोह/ सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान चोरी के मुकदमे में वांछित चल रहे एक शातिर अपराधी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है।पुलिस टीम संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी, तभी अभियुक्त से सामना होने पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया!
अभियुक्त के पास से पुलिस ने अवैध शस्त्र और चोरी की गई 50,000/नकदी बरामद की है साथ में 01 अवैध तमंचा (.315 बोर) ओर 01 जिंदा कारतूस और 02 खोखा कारतूस (.315 बोर) भी बरामद किए हैं! क्षेत्राधिकारी गंगोह, अशोक कुमार सिसौदिया ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि "थाना तीतरों पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में एक वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है और चोरी के एक मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी। उसके पास से अवैध शस्त्र और चोरी की गई शत-प्रतिशत नकदी बरामद कर ली गई है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।"यह कार्रवाई अपराधियों के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' नीति का हिस्सा है। सहारनपुर पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए लगातार इस प्रकार के अभियान चलाए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?









