हरदोई में डबल मर्डर केस का खुलासा: सुरसा पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो घायल। 

जनपद के थाना सुरसा क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में वांछित तीन आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर

By INA News Desk
Mar 28, 2026 - 17:25
63 Views
हरदोई में डबल मर्डर केस का खुलासा: सुरसा पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो घायल। 
हरदोई में डबल मर्डर केस का खुलासा: सुरसा पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो घायल। 

हरदोई जनपद के थाना सुरसा क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में वांछित तीन आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, 27 मार्च 2026 को ग्राम ढोकिया में पिकअप वाहन से हुए हादसे में भारत पांडेय उर्फ देवी सहाय (70) की मौत हो गई थी। इसके बाद मृतक के परिजनों—अनूप, अतुल, नीरज और श्याम—ने हादसे से आक्रोशित होकर अमन और शिवम के साथ मारपीट की, जिससे दोनों की मौत हो गई। इस घटना के संबंध में थाना सुरसा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में चार टीमों का गठन किया गया था। 27/28 मार्च की रात पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ढोकिया चौराहे से बिलग्राम रोड की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान बाइक सवार आरोपियों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें अतुल और अनूप के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरे आरोपी नीरज को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे (.315 और .12 बोर), चार कारतूस (दो जिंदा व दो खोखा), एक लोहे की रॉड और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके पिता की सड़क दुर्घटना में मौत से आक्रोशित होकर उन्होंने अमन और शिवम के साथ मारपीट की थी, जिससे उनकी जान चली गई। घायलों का उपचार जारी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Also Read- Hardoi : पुलिस ने भूमि विवाद में बुजुर्ग की मौत के मामले में तीन आरोपियों को लाठियों सहित किया गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow