Hardoi: मिशन शक्ति फेज-5 के तहत हरदोई में जागरूकता अभियान तेज, ग्राम चौपाल से रन फॉर एम्पावरमेंट तक कार्यक्रम आयोजित। 

जनपद में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण

Mar 28, 2026 - 17:40
35 Views
Hardoi: मिशन शक्ति फेज-5 के तहत हरदोई में जागरूकता अभियान तेज, ग्राम चौपाल से रन फॉर एम्पावरमेंट तक कार्यक्रम आयोजित। 
मिशन शक्ति फेज-5 के तहत हरदोई में जागरूकता अभियान तेज, ग्राम चौपाल से रन फॉर एम्पावरमेंट तक कार्यक्रम आयोजित। 

हरदोई। जनपद में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत विभिन्न थानों द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। गांव-गांव चौपाल, मंदिर परिसरों और कस्बों में बैठकें कर महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को जागरूक किया गया।

थाना हरपालपुर क्षेत्र के ग्राम ककरा में ग्राम चौपाल का आयोजन कर उपनिरीक्षक अंजना सचान एवं महिला आरक्षी आशा द्वारा महिलाओं, बच्चों और पुरुषों को पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 1098, 1930 आदि की जानकारी दी गई। साथ ही ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के प्रति सचेत करते हुए बताया गया कि किसी भी प्रकार की ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें।

इसी क्रम में काली माता मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं व बालिकाओं को 1090, 1076, 112, 181, 1098, 1930 जैसे आपातकालीन नंबरों से अवगत कराया गया। उन्हें सरकारी योजनाओं, बाल अपराधों की रोकथाम तथा गुड टच-बैड टच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी दी गई। साथ ही उनकी समस्याएं सुनकर समाधान का भरोसा दिलाया गया। थाना पाली में “रन फॉर एम्पावरमेंट” कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान मिशन शक्ति प्रभारी घनश्याम बिंद, महिला आरक्षी मानसी गुप्ता, एमसी शिवानी मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

वहीं थाना सांडी क्षेत्र के कस्बा नवाबगंज में आयोजित बैठक में म.आ. वित्तम पाठक एवं म.आ. आरती द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 112, 1076, 1098, 102, 101, 108 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई तथा सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा समाज में जागरूकता बढ़ाना है। अभियान के तहत लगातार विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर जनसामान्य को जागरूक किया जा रहा है।

Also Read- Hardoi : पुलिस ने भूमि विवाद में बुजुर्ग की मौत के मामले में तीन आरोपियों को लाठियों सहित किया गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow