Hardoi : मिशन शक्ति फेज 5.0 के दूसरे चरण में विशेष जन जागरूकता अभियान जारी, 49 गांवों में चौपाल लगाई गई

13 पीड़िता महिलाओं से व्यक्तिगत मुलाकात कर उनकी काउंसलिंग की गई और उन्हें कानूनी मदद उपलब्ध कराई गई। संबंधित थानों को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। गांव की महिलाओं से बातचीत करके वहां चल रही अवैध गति

Mar 28, 2026 - 00:00
 0  6
Hardoi : मिशन शक्ति फेज 5.0 के दूसरे चरण में विशेष जन जागरूकता अभियान जारी, 49 गांवों में चौपाल लगाई गई
Hardoi : मिशन शक्ति फेज 5.0 के दूसरे चरण में विशेष जन जागरूकता अभियान जारी, 49 गांवों में चौपाल लगाई गई

हरदोई पुलिस ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के दूसरे चरण में महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता के लिए चलाया व्यापक अभियान हरदोई पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा सम्मान और आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए मिशन शक्ति फेज 5.0 के दूसरे चरण में विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया है। जिले के सभी थानों में तैनात महिला बीट आरक्षकों और एंटी रोमियो टीम ने कई गतिविधियां संचालित कीं। थाना क्षेत्रों के 49 गांवों में चौपाल लगाई गई और इनमें 632 महिलाओं तथा युवतियों से सीधे संवाद किए गए। बैठक में घरेलू हिंसा साइबर अपराध महिला सुरक्षा और कानूनी जानकारी दी गई। 13 पीड़िता महिलाओं से व्यक्तिगत मुलाकात कर उनकी काउंसलिंग की गई और उन्हें कानूनी मदद उपलब्ध कराई गई। संबंधित थानों को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। गांव की महिलाओं से बातचीत करके वहां चल रही अवैध गतिविधियों जैसे अवैध शराब गांजा चरस और अन्य मादक पदार्थों की जानकारी ली गई। स्थानीय लोगों को पुलिस बीट नंबर संबंधित अधिकारी के मोबाइल नंबर और महिला हेल्पलाइन नंबर 112 1090 1098 की जानकारी दी गई।

स्कूलों कॉलेजों और सामुदायिक केंद्रों में छात्राओं तथा महिलाओं को अच्छा स्पर्श बुरा स्पर्श साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन का उपयोग और महिला अधिकारियों के बारे में जागरूक किया गया। एंटी रोमियो अभियान के तहत 80 जगहों पर चेकिंग की गई। 836 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उन्हें चेतावनी दी गई। चार लोगों के खिलाफ अश्लील हरकत करने पर पिहानी थाना एक टड़ियावां थाना एक और बेनीगंज थाना दो में मामले दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। इसके अलावा पुलिस लाइन से अंबेडकर पार्क तक रन फॉर एम्पावरमेंट मैराथन और जागरूकता रैली निकाली गई। जिले के सभी थानों में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्कूली लड़कियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। हरदोई पुलिस महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी असामाजिक गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने या हेल्पलाइन नंबर पर दी जा सकती है।

Also Click : Lucknow : अवधी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए एसआर इंजीनियरिंग कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow