Hardoi : हरदोई पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान लगातार जारी

अभियान के दौरान महिलाओं को जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की पूरी जानकारी दी जा रही है। इनमें 1090 वीमें पावर लाइन 181 महिला हेल्पलाइन 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 112 पुलिस आपातकालीन सेवा और 1098 चाइल्ड ला

Mar 27, 2026 - 23:57
48 Views
Hardoi : हरदोई पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान लगातार जारी
Hardoi : हरदोई पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान लगातार जारी

हरदोई पुलिस कम्युनिटी पुलिसिंग और महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए मिशन शक्ति अभियान का पांचवां चरण चला रही है। पुलिस विभाग के निर्देश में पूरे जिले के थानों में तैनात महिला बीट अधिकारी गांवों मोहल्लों स्कूलों और सामुदायिक स्थानों पर चौपाल का आयोजन कर रही हैं। इन बैठकों में स्थानीय महिलाओं और बालिकाओं से सीधे संवाद किया जा रहा है। उनकी बताई समस्याओं को ध्यान से सुना जा रहा है और उनका समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।

अभियान के दौरान महिलाओं को जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की पूरी जानकारी दी जा रही है। इनमें 1090 वीमें पावर लाइन 181 महिला हेल्पलाइन 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 112 पुलिस आपातकालीन सेवा और 1098 चाइल्ड लाइन शामिल हैं। साथ ही सरकारी कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना निराश्रित महिला पेंशन योजना उज्ज्वला योजना राष्ट्रीय पोषण मिशन और अन्य योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी जा रही है। महिला हेल्प डेस्क कानूनी प्रावधान और सुरक्षा संबंधी टिप्स भी बताए जा रहे हैं। जागरूकता फैलाने के लिए पर्चे और सामग्री बांटी जा रही है।

यह अभियान पूरे जिले में सक्रिय रूप से चलाया जा रहा है। पुलिस की टीम महिलाओं बच्चों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर काम कर रही है। कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जा रहा है ताकि वे किसी भी समस्या में तुरंत मदद ले सकें। पुलिस का उद्देश्य समाज की सेवा करना महिलाओं को सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन देना तथा पूरे समुदाय को जागरूक बनाना है। शासन और प्रशासन इस दिशा में पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Also Click : Lucknow : अवधी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए एसआर इंजीनियरिंग कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow