Hardoi: मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक।
जनपद के थाना पचदेवरा क्षेत्र के ग्राम उबरी खेड़ा में मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
हरदोई। जनपद के थाना पचदेवरा क्षेत्र के ग्राम उबरी खेड़ा में मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने गांव में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को साइबर क्राइम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित उप निरीक्षक होली लाल गंगवार, कांस्टेबल आदित्य एवं महिला आरक्षी मीनू बाला राघव ने महिलाओं को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया दुरुपयोग, फर्जी कॉल व लिंक से बचाव के तरीके विस्तार से बताए। साथ ही उन्हें जागरूक किया गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
पुलिस टीम ने इस दौरान महिलाओं को 1090 (वुमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन) सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी प्रदान की। इसके अलावा, सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई, जिससे वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें और योजनाओं का लाभ उठा सकें। ग्रामवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने में बेहद सहायक हैं।
Also Read- Hardoi: 09 मई 2026 की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक।
What's Your Reaction?









