Hathras : हाथरस के पीएम कंपोजिट स्कूल में वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह का भव्य आयोजन

मुख्य अतिथि ने बच्चों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट और मॉडलों को देखा और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर करने की सीख दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परीक्षा, भाषण प्रतियोगिता

Apr 3, 2026 - 22:28
41 Views
Hathras : हाथरस के पीएम कंपोजिट स्कूल में वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह का भव्य आयोजन
कंपोजिट विद्यालय सासनी में वार्षिकोत्‍सव के दौरान बच्‍चे और शिक्षक शिक्षिकायें तथा अभिभावक

हाथरस के बिजहारी गांव के न्यू बिजलीघर कॉलोनी स्थित पीएम कंपोजिट स्कूल में वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस दौरान सीखने पर आधारित मेला, करियर मार्गदर्शन और विदाई समारोह जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संतोष शर्मा और कोषाध्यक्ष यतेंद्र पाठक ने सरस्वती प्रतिमा के सामने दीप जलाकर की। स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना और विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि ने बच्चों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट और मॉडलों को देखा और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर करने की सीख दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परीक्षा, भाषण प्रतियोगिता और आत्मरक्षा कला में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कक्षा एक से आठ तक के उन बच्चों को भी पुरस्कार दिए गए जो अपनी कक्षा में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे या जिनकी स्कूल में उपस्थिति शत-प्रतिशत रही। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। अंत में प्रधानाध्यापक राजकुमारी उपाध्याय और विद्यालय के स्टाफ ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सुनीता रानी, विमल कुमार, अनिल कुमार, सतना, रणजीत सिंह, अलका सिंह, गौरव कुमार, पूनम शर्मा, नीतू सिंह, सीमा रानी और अभिभावक मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi: माता कौशल्या, राम के विकृत चरित्र चित्रण में जेल गया वाचाल दबाए बैठा करोड़ों की सरकारी भूमि

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow