Hathras : सासनी कोतवाली में 29 वर्ष पुराने मंदिर का भव्य जीर्णोद्धार और प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर का ढांचा जर्जर होने के कारण उन्होंने इसके जीर्णोद्धार का संकल्प लिया था, जो पुलिस परिवार और स्थानीय जनता के सहयोग से पूरा हुआ। मंदिर में भव्य शिखर निर्माण

Apr 3, 2026 - 22:30
 0  4
Hathras : सासनी कोतवाली में 29 वर्ष पुराने मंदिर का भव्य जीर्णोद्धार और प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न
कोतवाली में प्राचीन मंदिर का जीणोद्धार के दौरान पूजा अर्चना करते एसपी एवं अन्‍य अफसरान

हाथरस के सासनी कोतवाली परिसर में स्थित प्राचीन मंदिर का कायाकल्प कर वहां विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। वर्ष 1997 से स्थापित इस मंदिर की स्थिति काफी खराब हो चुकी थी, जिसे पुलिस अधीक्षक की प्रेरणा से नया और भव्य स्वरूप दिया गया है। इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा और अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना के साथ किया। आचार्यों द्वारा संपन्न कराए गए हवन-यज्ञ में पुलिस अधिकारियों ने आहुतियां देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की।

प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर का ढांचा जर्जर होने के कारण उन्होंने इसके जीर्णोद्धार का संकल्प लिया था, जो पुलिस परिवार और स्थानीय जनता के सहयोग से पूरा हुआ। मंदिर में भव्य शिखर निर्माण के साथ मां दुर्गा, खाटू श्याम और भगवान कृष्ण की मनमोहक प्रतिमाओं को विधि-विधान से स्थापित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर भक्ति के माहौल में डूबा रहा। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कृष्ण नारायण, उपजिलाधिकारी नीरज शर्मा, राजपाल सिंह चौधरी, सुरेश ठाकुर, टीटू ठाकुर, माधवी सिंह सहित पुलिस विभाग के कर्मचारी और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

Also Click : Hardoi: माता कौशल्या, राम के विकृत चरित्र चित्रण में जेल गया वाचाल दबाए बैठा करोड़ों की सरकारी भूमि

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow