Hathras : सड़क सुरक्षा पर सख्त निर्देश, नियमों का पालन सुनिश्चित करने को कहा

उन्होंने परिवहन, लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई और अन्य विभागों को आपस में समन्वय बनाकर सड़क सुरक्षा को सबसे ऊपर रखने के निर्देश दिए। रोडवेज बसों को बस स्टैंड पर ही

By INA News Desk
Mar 19, 2026 - 23:02
54 Views
Hathras : सड़क सुरक्षा पर सख्त निर्देश, नियमों का पालन सुनिश्चित करने को कहा
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए

हाथरस। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने अधिकारियों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। बैठक में पिछली बैठक के निर्देशों की समीक्षा की गई। लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई के अधिकारियों को हाईमास्ट लाइट, बैरियर, सड़क चौड़ीकरण, ब्लैक स्पॉट्स पर संकेतक, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और हाई रिफ्लेक्टिव पेंट का काम अच्छी गुणवत्ता से कराने को कहा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटना होने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई होगी।

उन्होंने परिवहन, लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई और अन्य विभागों को आपस में समन्वय बनाकर सड़क सुरक्षा को सबसे ऊपर रखने के निर्देश दिए। रोडवेज बसों को बस स्टैंड पर ही खड़ा करने और यात्रियों को वहीं चढ़ाने-उतारने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। मुख्य द्वार पर अनावश्यक वाहनों की पार्किंग रोकने के निर्देश दिए गए।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को पुलिस और तहसील प्रशासन के साथ मिलकर स्कूली वाहनों, ओवरलोडिंग और अवैध वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने को कहा। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने पर भी जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों को समय पर और अच्छी गुणवत्ता से पूरा करने की बात कही। बैठक में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सभी उप जिलाधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Lucknow: 9 साल में बदला उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर का चेहरा, एक्सप्रेसवे से मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी तक ऐतिहासिक छलांग।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow