Hathras : महादेव कॉलोनी चोरी का खुलासा, आरोपी शनिकांत गिरफ्तार, जेवरात बरामद
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, स्थानीय सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की। यक्ष ऐप से आसपास के कैमरों की फुटेज देखकर आरोपी की पहचान की गई। आरोपी शनिकांत
हाथरस। थाना हाथरस गेट पुलिस ने महादेव कॉलोनी में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर एक शातिर आरोपी को पकड़ा है। आरोपी के पास से चोरी के आभूषण और नकदी बरामद की गई है। मनोज प्रताप के घर में रात में चोर घुसा और अलमारी से जेवरात व नकदी ले गया। इसकी रिपोर्ट थाना हाथरस गेट में दर्ज हुई थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, स्थानीय सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की। यक्ष ऐप से आसपास के कैमरों की फुटेज देखकर आरोपी की पहचान की गई। आरोपी शनिकांत उर्फ शनि को दादनपुर रोड पर पुलिस लाइन के पीछे से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के कब्जे से चोरी के सामान में झाले, कान के टॉप्स, मंगलसूत्र, चैन मय लॉकेट, ओम, अंगूठी, दो जोड़ी पायल और 100 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने कहा कि बरामदगी पूरी है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि कर्ज चुकाने और अपनी आदतें पूरी करने के लिए उसने चोरी की। चोरी का सामान उसने पास की बगीची में छिपाया था।
पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी कई अपराधों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ चोरी, अपहरण और एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। थाना हाथरस गेट पुलिस आरोपी के खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?









