Hathras : रंगदारी मांगने वाला शातिर आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

व्यापारी राहुल वार्ष्णेय ने थाना हाथरस गेट में शिकायत की थी कि उनकी खरबूजा बीज मगज की फैक्ट्री ग्राम टिपरस के पास है। आरोपी रामू उर्फ भूपेंद्र और उसके साथी ने फोन पर 12 लाख

Mar 19, 2026 - 22:58
 0  3
Hathras : रंगदारी मांगने वाला शातिर आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार
गिरफ्त में आरोपी

हाथरस। एसओजी टीम, थाना हाथरस गेट और थाना हाथरस जंक्शन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पकड़ा गया है। आरोपी को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित कृष्णा कॉलोनी से दबोचा गया। व्यापारी राहुल वार्ष्णेय ने थाना हाथरस गेट में शिकायत की थी कि उनकी खरबूजा बीज मगज की फैक्ट्री ग्राम टिपरस के पास है। आरोपी रामू उर्फ भूपेंद्र और उसके साथी ने फोन पर 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और न देने पर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में कई टीमों ने काम किया। एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल किया। उसने बताया कि पहले भी वह अपने साथी के साथ मिलकर पीड़ित से 20 हजार रुपये वसूल चुका था, जिसे दोनों ने बांट लिया था। पुलिस के अनुसार आरोपी शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ मारपीट, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और बंधक बनाने जैसे कई मामले दर्ज हैं। मामला दर्ज दूसरे आरोपी ने पहले ही न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। गिरफ्तारी के बाद थाना हाथरस गेट पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Also Click : Lucknow: 9 साल में बदला उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर का चेहरा, एक्सप्रेसवे से मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी तक ऐतिहासिक छलांग।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow