Hardoi : शाहाबाद पुलिस और एसटीएफ ने 50 हजार इनामी हत्यारोपी को गिरफ्तार किया
आरोपी 13 साल से फरार था। पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी आंझी रेलवे स्टेशन के पास से हुई। आरोपी से एक मोबाइल
हरदोई जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। इसी क्रम में शाहाबाद थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुकदमा संख्या 444/2013 धारा 302/504 भादवि के पुरस्कार घोषित आरोपी विपिन सिंह उर्फ राजू पुत्र विनोद कुमार सिंह निवासी मोहल्ला खेड़ा अजमत खां थाना शाहाबाद को गिरफ्तार किया।
आरोपी 13 साल से फरार था। पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी आंझी रेलवे स्टेशन के पास से हुई। आरोपी से एक मोबाइल और 670 रुपये नकद बरामद हुए।
आरोपी का आपराधिक इतिहास: मुकदमा संख्या 1434/2008 धारा 302/307 भादवि, 264/2009 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, 444/2013 धारा 302/504 भादवि, 228/2015 धारा 174(ए) भादवि। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय, उप निरीक्षक मोहम्मद अमजद, हेड कांस्टेबल राम आसरे, कांस्टेबल सम्राट रघुवंशी, निक्हित तोमर, गुंजन गिरी और एसटीएफ टीम कानपुर नगर शामिल रहे।
Also Click : Ayodhya : अयोध्या राम मंदिर परिसर में नई दर्शन व्यवस्था, रोज 5 हजार श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रवेश
What's Your Reaction?











