Hardoi : बिलग्राम पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी को पकड़ा

जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शस्त्र रखने, बनाने, बेचने और ले जाने वालों के खिलाफ अभियान चल रहा है। इसी के तहत बिलग्राम थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम

Mar 10, 2026 - 22:06
17 Views
Hardoi : बिलग्राम पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी को पकड़ा
Hardoi : बिलग्राम पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी को पकड़ा

हरदोई जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शस्त्र रखने, बनाने, बेचने और ले जाने वालों के खिलाफ अभियान चल रहा है। इसी के तहत बिलग्राम थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बैफरिया निवासी रोहित पुत्र रामबाबू को एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया।

थाने में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। बरामदगी में एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर शामिल है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक विकास चौधरी, उप निरीक्षक अजय तोमर, कांस्टेबल मनीष, कल्याण और रिजवान शामिल रहे।

Also Click : Ayodhya : अयोध्या राम मंदिर परिसर में नई दर्शन व्यवस्था, रोज 5 हजार श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रवेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow