Ayodhya : अयोध्या राम मंदिर परिसर में नई दर्शन व्यवस्था, रोज 5 हजार श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रवेश

नई व्यवस्था के तहत रोजाना करीब 5 हजार श्रद्धालुओं को पूरे परिसर के दर्शन कराए जाएंगे। यह व्यवस्था रामनवमी के बाद लागू होगी। भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने बताया

By INA News Desk
Mar 9, 2026 - 23:50
62 Views
Ayodhya : अयोध्या राम मंदिर परिसर में नई दर्शन व्यवस्था, रोज 5 हजार श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रवेश
Ayodhya : अयोध्या राम मंदिर परिसर में नई दर्शन व्यवस्था, रोज 5 हजार श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रवेश

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए नई दर्शन व्यवस्था बनाई है। अब परकोटे के छह मंदिरों, शेषावतार मंदिर, सप्त मंडपम और कुबेर टीला के दर्शन भी कराए जाएंगे। इसके लिए विशेष सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है जिससे पास जारी होंगे।

नई व्यवस्था के तहत रोजाना करीब 5 हजार श्रद्धालुओं को पूरे परिसर के दर्शन कराए जाएंगे। यह व्यवस्था रामनवमी के बाद लागू होगी। भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि मंदिर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और परिसर में अन्य प्रमुख काम अंतिम चरण में हैं। अब श्रद्धालुओं को सभी महत्वपूर्ण स्थलों के दर्शन कराने की तैयारी है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शुरुआत में सीमित संख्या में ही प्रवेश दिया जाएगा। इससे भीड़ प्रबंधन बेहतर होगा और दर्शन सुगम बनेगा।

Also Click : Hardoi : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस- उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने किया उत्साह का संचार, कहा- हमें खुशी है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow