अमरोहा पुलिस की गो-तस्करों से मुठभेड़,एक गिरफ्तार,दूसरा साथी फरार।

अमरोहा जनपद में पुलिस और गो-तस्करों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं, जिससे इलाके में

By INA News Desk
Mar 10, 2026 - 09:19
139 Views
अमरोहा पुलिस की गो-तस्करों से मुठभेड़,एक गिरफ्तार,दूसरा साथी फरार।
अखिलेश भदौरिया (अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा)

अमरोहा जनपद में पुलिस और गो-तस्करों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गो-तस्कर जाकिर घायल हो गया, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में कॉम्बिंग कर रही है। मौके से अवैध हथियार और वाहन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गो-तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अपराध में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Also Read- Barabanki : बाराबंकी में मिथुन हत्याकांड का खुलासा, हथियार के साथ सात आरोपी गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow