Amroha: महाशिवरात्रि से पहले सद्भाव की मिसाल: मुस्लिम महिला तमन्ना हरिद्वार से कांवड़ लेकर अमरोहा पहुंची। 

अमरोहा में महाशिवरात्रि से पहले आस्था और सद्भाव की अनोखी तस्वीर देखने को मिली, जहां संभल की मुस्लिम महिला तमन्ना हरिद्वार से

Feb 14, 2026 - 10:44
98 Views
Amroha: महाशिवरात्रि से पहले सद्भाव की मिसाल: मुस्लिम महिला तमन्ना हरिद्वार से कांवड़ लेकर अमरोहा पहुंची। 
महाशिवरात्रि से पहले सद्भाव की मिसाल: मुस्लिम महिला तमन्ना हरिद्वार से कांवड़ लेकर अमरोहा पहुंची। 

अमरोहा में महाशिवरात्रि से पहले आस्था और सद्भाव की अनोखी तस्वीर देखने को मिली, जहां संभल की मुस्लिम महिला तमन्ना हरिद्वार से कांवड़ लेकर जिले में पहुंचीं। पुलिस सुरक्षा के बीच नौगांवा सादात में उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। तमन्ना गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के संकल्प के साथ अपने जत्थे संग आगे बढ़ रही हैं, और उनकी यह यात्रा क्षेत्र में धार्मिक एकता की मिसाल बन गई है।


हरिद्वार से कांवड़ लेकर अमरोहा पहुंची जनपद संभल की तमन्ना, सुरक्षा के बीच हुआ भव्य स्वागत अमरोहा में महाशिवरात्रि से पहले आस्था और सद्भाव की अनोखी तस्वीर देखने को मिली, जब संभल की रहने वाली मुस्लिम महिला तमन्ना कांवड़ लेकर जिले में पहुंची। तमन्ना हरिद्वार से जत्थे के साथ पवित्र गंगाजल लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के संकल्प के साथ कांवड़ यात्रा कर रही हैं। तमन्ना की कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया और उन्हें पुलिस सुरक्षा के बीच जिले में प्रवेश कराया गया। जैसे ही तमन्ना का काफिला नौगांवा सादात क्षेत्र में पहुंचा, वहां मौजूद लोगों ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे और तमन्ना की आस्था को सराहा। तमन्ना अपने जत्थे और श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ रही हैं। उनकी यह यात्रा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे धार्मिक सद्भाव, आस्था और सामाजिक एकता की मिसाल के रूप में देख रहे हैं। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर तमन्ना द्वारा किया जा रहा यह जलाभिषेक श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बन गया है।

Also Read- Lucknow: जल-जंगल-जमीन के संघर्षशील नेता थे विजय सिंह गौड़: योगी आदित्यनाथ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow