Ballia: बलिया में पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी रूप, बेटे ने पिता को मारा चाकू।
जनपद के दोकटी थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर गांव में पारिवारिक विवाद ने शुक्रवार को भयावह रूप ले लिया। गांव निवासी मुकेश यादव
REPORT SYED ASIF HUSSAIN ZAIDI
बलिया: जनपद के दोकटी थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर गांव में पारिवारिक विवाद ने शुक्रवार को भयावह रूप ले लिया। गांव निवासी मुकेश यादव ने कथित तौर पर अपने पिता लालजी यादव पर चाकू से हमला कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लालजी यादव को तत्काल अस्पताल भेजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी मुकेश यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
What's Your Reaction?











