Amroha : अमरोहा पहुंचे AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का विवादित बयान, भाजपा की B टीम बताने वाले को जूते से मारने की दी धमकी

उन्होंने कहा कि AIMIM अकेले नहीं, बल्कि समान विचारधारा वाली ताकतों को साथ लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी और सत्ता परिवर्तन की लड़ाई लड़ेगी। इस दौरान शौकत अली ने अपनी पार्टी

Feb 9, 2026 - 20:54
Feb 9, 2026 - 20:55
 0  6
Amroha : अमरोहा पहुंचे AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का विवादित बयान, भाजपा की B टीम बताने वाले को जूते से मारने की दी धमकी
Amroha : अमरोहा पहुंचे AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का विवादित बयान, भाजपा की B टीम बताने वाले को जूते से मारने की दी धमकी

  • यूपी 27 के चुनाव में गठबंधन को लेकर कहां हमें मजबूत गठबंधन का इंतजार

अमरोहा के हसनपुर में AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का विवादित बयान, 2027 यूपी चुनाव के लिए मजबूत गठबंधन का ऐलान, ‘बीजेपी की B टीम’ कहने वालों को जूते से मारने की धमकी अमरोहा जनपद के हसनपुर में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का बयान सियासी गलियारों में हलचल मचा गया। हसनपुर पहुंचे शौकत अली ने मीडिया से बातचीत के दौरान साफ कहा कि उनकी पार्टी 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मजबूत और असरदार गठबंधन बनाने की दिशा में गंभीर प्रयास करेगी।उन्होंने कहा कि AIMIM अकेले नहीं, बल्कि समान विचारधारा वाली ताकतों को साथ लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी और सत्ता परिवर्तन की लड़ाई लड़ेगी। इस दौरान शौकत अली ने अपनी पार्टी को बीजेपी की ‘B टीम’ बताए जाने पर कड़ा ऐतराज जताया और ऐसे आरोप लगाने वालों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कथित तौर पर कहा कि जो लोग AIMIM को बीजेपी की B टीम कहते हैं, उन्हें जूते से जवाब दिया जाएगा।

उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। शौकत अली ने कहा कि AIMIM अपनी विचारधारा और संगठन की ताकत पर राजनीति करती है और पार्टी को बदनाम करने की साजिशें की जा रही हैं। बयान सामने आते ही विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है, जबकि समर्थकों ने इसे उकसावे के जवाब के तौर पर देखा है। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन 2027 के चुनाव और गठबंधन की रणनीति को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है।

You May Read : Lucknow : बुंदेलखंड में ‘हर घर नल’ से बहती उम्मीद की धारा, गांव की महिलाओं को अब पानी के लिए नहीं तलाश करने पड़ते कुंए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow