Sambhal : बाहर ऑटो सर्विस का बोर्ड, अंदर पैथोलॉजी लैब! सम्भल में चौंकाने वाला खुलासा, दो अवैध लैब सील

निरीक्षण के दौरान दुकान के भीतर नेशनल हेल्थ केयर पैथोलॉजी लैब से संबंधित लैटर पैड, पैथोलॉजी उपकरण, कंप्यूटर और जांच रिपोर्ट तैयार करने की व्यवस्था मिली। मौके पर वाहिद अली पुत्र

By INA News Desk
Feb 9, 2026 - 20:49
47 Views
Sambhal : बाहर ऑटो सर्विस का बोर्ड, अंदर पैथोलॉजी लैब! सम्भल में चौंकाने वाला खुलासा, दो अवैध लैब सील
Sambhal : बाहर ऑटो सर्विस का बोर्ड, अंदर पैथोलॉजी लैब! सम्भल में चौंकाने वाला खुलासा, दो अवैध लैब सील

Report : उवैस दानिश, सम्भल

जिलाधिकारी सम्भल के आदेश पर सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार द्वारा की गई औचक जांच में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। थाना हयातनगर क्षेत्र के ग्राम बबैना अड्डा, सम्भल–बहजोई मार्ग पर एक दुकान के बाहर ईशा ऑटो सर्विस सेंटर का बोर्ड लगा हुआ था, जबकि अंदर उसी दुकान में पैथोलॉजी लैब संचालित की जा रही थी। प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों को गुमराह करने का प्रतीत हुआ।निरीक्षण के दौरान दुकान के भीतर नेशनल हेल्थ केयर पैथोलॉजी लैब से संबंधित लैटर पैड, पैथोलॉजी उपकरण, कंप्यूटर और जांच रिपोर्ट तैयार करने की व्यवस्था मिली। मौके पर वाहिद अली पुत्र सुबहान अली निवासी अख्तियारपुर चैबे एवं इशाक पुत्र शहादत मौजूद पाए गए। पूछताछ में वाहिद अली ने स्वयं को लैब का मालिक व संचालक बताया, लेकिन जब उनसे शैक्षणिक योग्यता और लैब संचालन से जुड़े वैध अभिलेख मांगे गए तो कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। बाहर ऑटो सर्विस का बोर्ड लगाकर अंदर लैब चलाना प्रशासन को गुमराह करने की गंभीर कोशिश माना जा रहा है।इसके चलते उक्त पैथोलॉजी लैब को तत्काल सील कर बंद कर दिया गया। इसके बाद नगर मजिस्ट्रेट ने थाना ऐचैड़ा कम्बोह क्षेत्र के ग्राम ऐचैड़ा कम्बोह स्थित पैथ केयर पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण किया। यहां भी स्थिति संदिग्ध पाई गई। लैब के अंदर कई नामी पैथोलॉजी लैबों के लैटर पैड और कंप्यूटरीकृत हस्ताक्षर वाली रिपोर्टें मिलीं, जबकि मौके पर कोई भी संचालक या कर्मचारी उपस्थित नहीं था।काफी देर इंतजार के बावजूद कोई जिम्मेदार व्यक्ति सामने नहीं आया। प्रथम दृष्टया दोनों पैथोलॉजी लैब अवैध रूप से संचालित पाई गईं, जिसके चलते प्रशासन ने वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने तक दोनों को सील कर दिया। इस कार्रवाई के बाद जिले में अवैध पैथोलॉजी लैब संचालकों में हड़कंप मच गया है, वहीं प्रशासन ने आगे भी ऐसे निरीक्षण जारी रखने के संकेत दिए हैं।

You May Read : Lucknow : बुंदेलखंड में ‘हर घर नल’ से बहती उम्मीद की धारा, गांव की महिलाओं को अब पानी के लिए नहीं तलाश करने पड़ते कुंए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement