Mussoorie : मसूरी माल रोड पर अवैध टैक्सी संचालन का आरोप, विशेष पास के दुरुपयोग की शिकायत

किक्रेंग टैक्सी एसोसिएशन ने एक दिल्ली नंबर की इनोवा को रोका। चालक ने पर्यटकों को ले जाने की बात मानी। यूनियन अध्यक्ष सुमित कुमार ने कहा कि वाहन का रजिस्ट्रेश

By INA News Desk
Feb 9, 2026 - 20:44
38 Views
Mussoorie : मसूरी माल रोड पर अवैध टैक्सी संचालन का आरोप, विशेष पास के दुरुपयोग की शिकायत
Mussoorie : मसूरी माल रोड पर अवैध टैक्सी संचालन का आरोप, विशेष पास के दुरुपयोग की शिकायत

रिपोर्ट : सुनील सोनकर

मसूरी। माल रोड पर कुछ समय में वाहनों के प्रवेश पर रोक के नियमों को लेकर विवाद बढ़ गया है। नगर पालिका परिषद द्वारा राजीव जैन (आईआरएस, उप निदेशक, प्रवर्तन निदेशालय) के नाम पर सरकारी काम के लिए जारी विशेष प्रवेश पासों के गलत इस्तेमाल का आरोप लगा है। स्थानीय टैक्सी यूनियन का कहना है कि इन पासों का उपयोग सरकारी काम के बजाय पर्यटकों को अवैध रूप से ले जाने में किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए दिल्ली नंबर की तीन गाड़ियों को पिक्चर पैलेस और लाइब्रेरी बैरियर से प्रतिबंधित समय में प्रवेश की अनुमति दी गई थी। आरोप है कि इन वाहनों से क्लब महिंद्रा के पास स्थित समर क्लाउड स्टे के पर्यटकों को माल रोड तक लाया-ले जाया जा रहा है।किक्रेंग टैक्सी एसोसिएशन ने एक दिल्ली नंबर की इनोवा को रोका। चालक ने पर्यटकों को ले जाने की बात मानी। यूनियन अध्यक्ष सुमित कुमार ने कहा कि वाहन का रजिस्ट्रेशन खत्म हो चुका है और इसी तरह की अन्य गाड़ियां भी बिना सही कागजों के चल रही हैं। इससे स्थानीय टैक्सी चालकों का काम प्रभावित हो रहा है। यूनियन का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने सिर्फ प्रदूषण का चालान काटकर वाहन छोड़ दिया। इससे प्रभावशाली लोगों को बचाव मिलने की आशंका जताई जा रही है। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो कड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।चालक गौरव सिंह रावत ने कहा कि उसके पास नगर पालिका का वैध प्रवेश पास है और वह सिर्फ होमस्टे के पर्यटकों को ही ले जाता है। मसूरी कोतवाल देवेंद्र चौहान ने जांच की बात कही है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने कहा कि सभी पासों की जांच होगी और गड़बड़ी मिलने पर उन्हें तुरंत रद्द कर दिया जाएगा। यदि सरकारी काम के नाम पर दी गई अनुमति का व्यावसायिक इस्तेमाल हुआ है तो यह नियमों का उल्लंघन है और स्थानीय टैक्सी वालों के साथ अन्याय है। अब प्रशासन की निष्पक्ष और जल्द कार्रवाई पर सबकी नजर है।

You May Read : Lucknow : बुंदेलखंड में ‘हर घर नल’ से बहती उम्मीद की धारा, गांव की महिलाओं को अब पानी के लिए नहीं तलाश करने पड़ते कुंए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow