Mussoorie: मसूरी की पहचान कैमल बैक रोड के पुनर्निर्माण को मिली रफ्तार, 3 करोड़ की योजना पर संयुक्त निरीक्षण।

मसूरी की ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से अहम कैमल बैक रोड के पुनर्निर्माण की दिशा में प्रशासन ने कदम तेज कर दिए हैं। लंबे समय से जर्जर

Feb 2, 2026 - 18:38
32 Views
Mussoorie: मसूरी की पहचान कैमल बैक रोड के पुनर्निर्माण को मिली रफ्तार, 3 करोड़ की योजना पर संयुक्त निरीक्षण।
मसूरी की पहचान कैमल बैक रोड के पुनर्निर्माण को मिली रफ्तार, 3 करोड़ की योजना पर संयुक्त निरीक्षण।

रिपोर्टर सुनील सोनकर   
मसूरी की ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से अहम कैमल बैक रोड के पुनर्निर्माण की दिशा में प्रशासन ने कदम तेज कर दिए हैं। लंबे समय से जर्जर हालत और कार्य में देरी को लेकर उठ रहे सवालों के बीच शनिवार को एडीएम फाइनेंस के.के. मिश्रा के नेतृत्व में सभी संबंधित विभागों ने संयुक्त निरीक्षण किया।

करीब तीन किलोमीटर लंबी इस सड़क की मौजूदा स्थिति का जायजा लेते हुए नगर पालिका, वन विभाग, मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, खनन विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारियों ने पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण को लेकर मंथन किया।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि पालिका द्वारा पहले ही कैमल बैक रोड के पुनर्निर्माण, सौंदर्यीकरण और पर्यटकों के बैठने के लिए बेंच लगाने को लेकर डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जा चुकी थी, जिसे स्वीकृति भी मिली थी। हालांकि वित्त विभाग की आपत्तियों के चलते परियोजना अटक गई थी।
पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी के लगातार प्रयासों के बाद अब उच्चाधिकारियों के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद परियोजना की संशोधित रिपोर्ट तैयार कर पुनः शासन को भेजी जाएगी। धनराशि स्वीकृत होते ही करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य शुरू किया जाएगा। कैमल बैक रोड के सुधरने से स्थानीय लोगों को राहत मिलने के साथ ही मसूरी आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। प्रशासन को उम्मीद है कि सड़क के कायाकल्प से पर्यटन को नई गति मिलेगी और मसूरी की ऐतिहासिक पहचान और मजबूत होगी।

Also Read- मसूरी माल रोड पर अवैध निर्माण पर नगर पालिका की सख्त कार्रवाई, जेसीबी से ध्वस्तीकरण।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow