Mussoorie: दिल्ली में 14 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस की महारैली को सफल बनाने की तैयारी तेज, मसूरी में हुई पत्रकार वार्ता।

दिल्ली में 14 दिसंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में प्रस्तावित महा रैली को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड

By INA News Desk
Dec 4, 2025 - 15:52
76 Views
Mussoorie: दिल्ली में 14 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस की महारैली को सफल बनाने की तैयारी तेज, मसूरी में हुई पत्रकार वार्ता।
दिल्ली में 14 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस की महारैली को सफल बनाने की तैयारी तेज, मसूरी में हुई पत्रकार वार्ता।
Advertisement
Advertisement

रिपोर्टर सुनील सोनकर।  

दिल्ली में 14 दिसंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में प्रस्तावित महा रैली को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड कांग्रेस ने अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मसूरी स्थित एक होटल के सभागार में रैली संयोजक हरेंद्र शर्मा और पछवाड़ून के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संजय किशोर की मौजूदगी में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। रैली संयोजक हरेंद्र शर्मा ने बताया कि 14 दिसंबर की रैली में उत्तराखंड के सभी जिलों से बड़े पैमाने पर भीड़ जुटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकार वार्ता के माध्यम से आम जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की जा रही है कि वे रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचे, ताकि जनता की आवाज मजबूती से सरकार तक पहुंच सके।

शर्मा ने कहा कि बिहार चुनाव के दौरान कांग्रेस द्वारा लगाए गए वोटों की चोरी के आरोपों को लेकर लोगों को जागरूक करना पार्टी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि इस रैली के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि मसूरी से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचकर रैली में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि रैली के माध्यम से जनता की परेशानियों और आवाज को केंद्र सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। 

Also Read- Lucknow : अब 10 दिसंबर तक किसान खरीद सकेंगे अनुदानित बीज, कृषि मंत्री ने की बुंदेलखंड में प्राकृतिक/जैविक खेती योजनाओं की समीक्षा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement