मसूरी में देर रात बारिश का कहर, गरीब बस्ती में घुसा मलबा, एक घर तबाह, तीन खतरे की जद में, बाल-बाल बचे बच्चे। 

Mussoorie News: मसूरी में देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने कहर बरपा दिया। शहर के पेट्रोल पंप के नीचे बसी गरीब बस्ती में नाले का पानी इस कदर....

Jul 26, 2025 - 18:15
68 Views
मसूरी में देर रात बारिश का कहर, गरीब बस्ती में घुसा मलबा, एक घर तबाह, तीन खतरे की जद में, बाल-बाल बचे बच्चे। 
मसूरी में देर रात बारिश का कहर, गरीब बस्ती में घुसा मलबा, एक घर तबाह, तीन खतरे की जद में, बाल-बाल बचे बच्चे। 

रिपोर्टर सुनील सोनकर

Mussoorie News: मसूरी में देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने कहर बरपा दिया। शहर के पेट्रोल पंप के नीचे बसी गरीब बस्ती में नाले का पानी इस कदर भर आया कि वहां रहने वाले लोगों की नींद एक झटके में टूट गई। अफरातफरी में लोग जैसे-तैसे अपनी जान बचाने में लगे थे, वहीं एक परिवार का वर्षों से संजोया आशियाना देखते ही देखते मलबे में तब्दील हो गया। घटना रात करीब 2 बजे की है, जब तेज गर्जना के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई। पेट्रोल पंप के पास स्थित नाले के ओवरफ्लो होने से उसका गंदा पानी और भारी मलबा सीधे नीचे बसी बस्ती की ओर बहने लगा।

पानी और मलबे की रफ्तार इतनी तेज थी कि एक घर की पिछली दीवार ढह गई और एक घर बुरी तरह प्रभावित हो गए। बिस्तर, कपड़े, खाने-पीने का सामान और बच्चों की किताबें, सबकुछ मलबे में दब गया। लेकिन जो सबसे बड़ी राहत की बात रही, वो यह कि घर में सो रहे तीन छोटे बच्चे समय रहते मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। पीड़ित परिवारों ने बताया कि अगर हम एक मिनट और देर कर देते, तो पता नहीं क्या हो जाता।

घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी और मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल के साथ स्थानीय प्रषासन तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हर जरूरी मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

मीरा सकलानी ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। पेट्रोल पंप के पास नाला पूरी तरह बंद हो गया था, जिससे पानी का बहाव रुक गया और उसका दबाव सीधे गरीब बस्ती की ओर चला गया। हमने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल नाले को खोलने और इस क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दे दिए हैं। मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को भी घटना की जानकारी दी गई है, और उन्होंने प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि बंद पड़े नालों को तुरंत खोला जाए और भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए पुख्ता योजना तैयार की जाए।

Also Read- मसूरी में तीज उत्सव की धूम महिलाओं ने संस्कृति, सशक्तिकरण और समर्पण का अनूठा संगम किया प्रस्तुत।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow