टोडरपुर में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर: विधिक अधिकारों और सम्मानजनक व्यवहार पर जोर। 

Hardoi News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायालय के तत्वाधान में एवं तहसीलदार/सचिव तहसील विधिक सेवा समिति के निर्देशानुसार ....

Jul 26, 2025 - 19:19
34 Views
टोडरपुर में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर: विधिक अधिकारों और सम्मानजनक व्यवहार पर जोर। 
टोडरपुर में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर: विधिक अधिकारों और सम्मानजनक व्यवहार पर जोर। 

Hardoi News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायालय के तत्वाधान में एवं तहसीलदार/सचिव तहसील विधिक सेवा समिति के निर्देशानुसार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विकास खंड टोडरपुर में मानसिक रूप से बीमार एवं मानसिक रूप से अक्षम व्यक्तियों के विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन नामिका अधिवक्ता आशुतोष कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में किया गया। आशुतोष कुमार त्रिपाठी द्वारा बताया कि स्वास्थ्य एक महत्वपूर्ण मुद्दा है जो व्यक्ति के जीवन को प्रभावित कर सकता है।

मानसिक रूप से बीमार और अक्षम व्यक्तियों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित करना आवश्यक है तथा मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से अक्षम व्यक्तियों के साथ सम्मान और गरिमा के साथ व्यवहार किया जाना चाहिए। मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से अक्षम व्यक्तियों को भेदभाव से बचाया जाना चाहिए। मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से अक्षम व्यक्तियों को उनके अधिकारों और स्वतंत्रता का आनंद लेने में सक्षम होना चाहिए।

परा विधिक स्वयं सेवक राघवेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा बताया कि मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति किसी मानसिक बीमारी से पीड़ित होते हैं, जिसका इलाज संभव है, जबकि मानसिक रूप से अक्षम व्यक्ति विकास संबंधी विकारों के कारण मानसिक विकलांगता से पीड़ित होते हैं, जो स्थायी होती है और जिसका इलाज संभव नहीं है तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलायी जा रही निशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं अधिक संख्या में छात्राएं उपस्तिथ रही।

Also Read- जमीनी विवाद में दबंगों का अत्याचार: गर्भवती महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट, पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow