अमरोहा में अफवाहों का कहर: भीड़ ने बेकसूर मजदूरों पर बोला जानलेवा हमला, पुलिस ने दर्ज किए मुकदमे। 

AMROHA NEWS: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में अफवाहों के चलते भीड़ ने दो अलग-अलग घटनाओं में 08 मजदूरों (लोगों) को बुरी तरह पीट...

Jul 26, 2025 - 18:02
 0  199
अमरोहा में अफवाहों का कहर: भीड़ ने बेकसूर मजदूरों पर बोला जानलेवा हमला, पुलिस ने दर्ज किए मुकदमे। 
अखिलेश भदौरिया ( अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा)

REPORTER: MOHD HARISH

  • पहली घटना: चोर समझकर 6 मजदूरों पर ग्रामीणों ने किया हमला
  • दूसरी घटना: आम के बाकी रखवाली कर रहे मजदूरों पर भीड़ ने लोहे की रॉड से किया हमला

AMROHA NEWS: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में अफवाहों के चलते भीड़ ने दो अलग-अलग घटनाओं में 08 मजदूरों (लोगों) को बुरी तरह पीट दिया। दोनों ही मामलों में पीड़ित बेकसूर थे, लेकिन भीड़ ने उन्हें चोर समझकर जानलेवा हमला कर दिया। डिडौली और नसीरपुर से आई इन दर्दनाक घटनाओं ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। दोनों मामलों में अलग-अलग थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वही बछरायूं थाना क्षेत्र में हुई घटना में 60 अज्ञात व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है, बाकि मामले की जांच कर जा रही है। जल्द ही बाकी आरोपीयो की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

अमरोहा: खबर यूपी के अमरोहा से है।पहली घटना अमरोहा जनपद की डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पतई खालसा की है, जहां शुक्रवार देर रात पानीपत से संभल जा रहे 6 मजदूर रास्ता भटककर गांव पहुंच गए। मजदूरों ने जब ग्रामीणों से रास्ता पूछा, तो अफवाह फैली कि ये लोग चोर हैं। इसके बाद भीड़ ने उन पर हमला कर दिया,लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया, कार में जमकर तोड़फोड़ की गई। घटना के बाद सभी घायल मजदूरों को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

वहीं दूसरी घटना सामने आई है,अमरोहा जनपद के बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर से, जहां आम के बाग की रखवाली कर रहे, दो मजदूरों को ग्रामीणों ने चोर समझकर लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से पीटा। दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं,और अस्पताल में भर्ती हैं।इस मामले में पुलिस ने 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है।पुलिस जांच में जुटी है।

अमरोहा जनपद में सिर्फ 15 दिनों में अफवाहों के चलते 10 से ज्यादा लोग भीड़ हिंसा का शिकार बन चुके हैं।प्रशासन की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, अमित कुमार आंनद एसपी अमरोहा व अखिलेश भदोरिया एएसपी सहित सभी सर्किल के सीओ व थाना प्रभारी लगातार जागरूक अभियान चला रहे हैं।लोगों से अपील कर रहे हैं कुछ भी संदिग दिखे तो पुलिस को सूचित करें, पकड़े गए व्यक्ति पर हिंसक रूप ना लें, अन्यथा पुलिस आपके ऊपर कार्रवाई करेगी, पुलिस का सहयोग करें, पुलिस गांव गांव जाकर लोगों में जागरूकता फैल रही है फिर भी हिंसक घटनाएं नहीं रुक रही हैं।पुलिस ने दोनों ही मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन अमरोहा जैसे शांत जिलों में अफवाहों का ज़हर जिस तरह फैल रहा है, उसने सभी को चिंता में डाल दिया है।

Also Read- यूपी के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने चेन्नई के ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का किया दौरा, श्रमिकों के लिए उन्नत स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।