Hardoi: फसल अवशेष प्रबन्धन - DM अनुनय झा ने दिए पराली जलाने से रोकने के सख्त निर्देश।
स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में फसल अवशेष प्रबन्धन योजना की बैठक आहूत की
- किसान पराली गौशालाओं में देकर गोबर की खाद प्राप्त करें:- जिलाधिकारी
- अनुदान पर पराली फसल अवशेष प्रबन्धन हेतु कृषि यंत्र उपलब्ध करायें:-अनुनय झा
Hardoi: स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में फसल अवशेष प्रबन्धन योजना की बैठक आहूत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये गांवों में किसानों को पराली न जलाने हेतु जागरूक करें और उन्हें बताये कि वह खेत की पराली गौशालाओं में देकर गोबर की खाद प्राप्त करें और उसे खेतों में डाले जिससे खेत की उत्पादन क्षमता में वृद्वि होगी तथा किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
उन्होने कहा कि शासन की मंशानुसार एफपीओ एवं एफपीओ के सदस्य कृषकों को एग्रीग्रेटर के रूप में अनुदान पर पराली फसल अवशेष प्रबन्धन हेतु कृषि यंत्र उपलब्ध कराये तथा कस्टम हॉयरिंग सेंटर की स्थापना हेतु कृषक उत्पादक संगठन का पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण करायें। बैठक में डीडी कृषि, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम आदि उपस्थित रहें।
Also Read- Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में सुनी 48 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।
What's Your Reaction?