Sitapur : चौरासी कोसी होली परिक्रमा मेले में खेल-तमाशे के लिए टेंडर, सुधीर ने लगाई सबसे ऊंची बोली

सबसे ज्यादा बोली सोनीपत हरियाणा के सुधीर पुत्र सुरेश ने लगाई। उन्होंने 27 लाख 10 हजार रुपये की बोली लगाकर खेल-तमाशे लगाने का अधिकार हासिल किया। नगर पालिका के अधिशा

Feb 10, 2026 - 21:20
33 Views
Sitapur : चौरासी कोसी होली परिक्रमा मेले में खेल-तमाशे के लिए टेंडर, सुधीर ने लगाई सबसे ऊंची बोली
Sitapur : चौरासी कोसी होली परिक्रमा मेले में खेल-तमाशे के लिए टेंडर, सुधीर ने लगाई सबसे ऊंची बोली

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

मिश्रिख। सीतापुर जिले के मिश्रिख में हर साल महर्षि दधीचि की स्मृति में लगने वाले प्रसिद्ध चौरासी कोसी होली परिक्रमा मेले में बच्चों और श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए इलेक्ट्रॉनिक झूले, खेल और तमाशे आदि लगाने का टेंडर निकाला गया। नगर पालिका द्वारा आयोजित नीलामी में छह लोगों ने हिस्सा लिया।

सबसे ज्यादा बोली सोनीपत हरियाणा के सुधीर पुत्र सुरेश ने लगाई। उन्होंने 27 लाख 10 हजार रुपये की बोली लगाकर खेल-तमाशे लगाने का अधिकार हासिल किया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विंध्याचल ने बताया कि दूर-दूर से लोग इस बोली में शामिल हुए। इस मेले में इलेक्ट्रॉनिक झूलों से सजावट होगी और परिक्रमा करने वालों को अच्छा मनोरंजन मिलेगा।

You May Read : Lucknow : निजी क्षेत्र की भागीदारी से इको-टूरिज्म स्थलों पर विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित हों- मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow