Deoband : डीपीएस के फैसिनेटिंग भारत में लखनऊ-देहरादून की सांस्कृतिक यात्रा

दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में चल रहे फैसिनेटिंग भारत सीजन-3 कार्यक्रम के चौथे और पांचवें दिन छात्रों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। मंगलवार को भारत की राजधानियों शीर्षक से आयोजि

By INA News Desk
Feb 10, 2026 - 21:58
30 Views
Deoband : डीपीएस के फैसिनेटिंग भारत में लखनऊ-देहरादून की सांस्कृतिक यात्रा
Deoband : डीपीएस के फैसिनेटिंग भारत में लखनऊ-देहरादून की सांस्कृतिक यात्रा

देवबंद। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में चल रहे फैसिनेटिंग भारत सीजन-3 कार्यक्रम के चौथे और पांचवें दिन छात्रों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। मंगलवार को भारत की राजधानियों शीर्षक से आयोजित हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और उत्तराखंड की देहरादून की सभ्यता को वहां की पारंपरिक वेशभूषा धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

प्रधानाचार्य कविता अग्रवाल ने बताया कि नृत्य प्रदर्शनों, पारंपरिक व्यंजनों और प्रसिद्ध स्थलों के दृश्यों से सजी इस प्रस्तुति ने बच्चों को सांस्कृतिक स्मृद्धि प्रदान की। बताया कि यह आयोजन बच्चों को इतिहास, संस्कृति और भूगोल से जोड़ने का प्रभावी माध्यम साबित हो रहा है। इस मौके पर प्रियांशी, आकाश, ज्योति, अभिनव आदि मौजूद रहे।

You May Read : Lucknow : निजी क्षेत्र की भागीदारी से इको-टूरिज्म स्थलों पर विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित हों- मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow