Deoband : देवबंद में कब्रिस्तान पर कब्जे के प्रयास का आरोप, भाकियू अंबावता ने ज्ञापन सौंपा

मंडल अध्यक्ष मोनिस गौर के नेतृत्व में गाड़ा बिरादरी के लोग एसडीएम युवराज सिंह को ज्ञापन भेजकर तहसीलदार पुष्पांकर देव को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि करंजाली मार्ग पर लगभग डे

Feb 10, 2026 - 21:56
34 Views
Deoband : देवबंद में कब्रिस्तान पर कब्जे के प्रयास का आरोप, भाकियू अंबावता ने ज्ञापन सौंपा
Deoband : देवबंद में कब्रिस्तान पर कब्जे के प्रयास का आरोप, भाकियू अंबावता ने ज्ञापन सौंपा

देवबंद। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के पदाधिकारियों ने कुछ लोगों पर पुराने कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

मंडल अध्यक्ष मोनिस गौर के नेतृत्व में गाड़ा बिरादरी के लोग एसडीएम युवराज सिंह को ज्ञापन भेजकर तहसीलदार पुष्पांकर देव को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि करंजाली मार्ग पर लगभग डेढ़ सौ साल पुराना कब्रिस्तान है, जहां गाड़ा बिरादरी के लोगों को दफनाया जाता है। आरोप है कि दो दिन पहले कुछ भूमाफिया ने कब्जे की मंशा से कब्रिस्तान में खुदाई शुरू कर दी, जिसे किसी तरह रोका गया।

उन्होंने मांग की कि कब्रिस्तान की पैमाइश कराई जाए, चारदीवारी बनवाई जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। ज्ञापन देने वालों में अबरार, छोटा गौड़, रियासत चौधरी, अकमल, कलीम गौड़, शादाब, इंतजार गौड़, सनव्वर, जुबैर आदि शामिल थे।

You May Read : Lucknow : निजी क्षेत्र की भागीदारी से इको-टूरिज्म स्थलों पर विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित हों- मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow