Saharanpur : बेहट थाना क्षेत्र में गौहत्या की घटना, बजरंग दल और गो रक्षा दल ने किया प्रदर्शन
इस घटना से गो रक्षा दल और बजरंग दल के कार्यकर्ता काफी नाराज हैं। उन्होंने पुलिस पर सवाल उठाए कि रात में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद गौहत्या करने वाले कैसे भाग गए। कार्यकर्ता
सहारनपुर/बेहट। जहां गाय को मां और भगवान के रूप में पूजा जाता है, वहीं थाना बेहट की चौकी लंढोरा के अंतर्गत ग्राम जलालिया में रात के अंधेरे में गौहत्या की घटना हुई। गौहत्या करने वाले लोग मौके से फरार हो गए।
इस घटना से गो रक्षा दल और बजरंग दल के कार्यकर्ता काफी नाराज हैं। उन्होंने पुलिस पर सवाल उठाए कि रात में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद गौहत्या करने वाले कैसे भाग गए। कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और गौहत्या करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
थाना प्रभारी ने जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया और कार्यकर्ताओं को शांत किया। नए एसएसपी के पदभार संभालने के बाद गौहत्या करने वालों ने पुलिस को चुनौती दी है। अब देखना है कि बेहट थाना प्रभारी इस चुनौती का जवाब कैसे देते हैं।
You May Read : Lucknow : निजी क्षेत्र की भागीदारी से इको-टूरिज्म स्थलों पर विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित हों- मुख्यमंत्री
What's Your Reaction?











