Sitapur : तंबौर थाने पर बजरंग दल का बड़ा प्रदर्शन, पुलिस के आश्वासन और माफी के बाद समाप्त हुआ धरना

बिगड़ते हालात को देखते हुए लहरपुर क्षेत्राधिकारी अभिषेक कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों और पुलिस प्रशासन के बीच लंबी बातचीत हुई। अंत में प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों की पांच सूत्रीय

Apr 23, 2026 - 21:26
 0  5
Sitapur : तंबौर थाने पर बजरंग दल का बड़ा प्रदर्शन, पुलिस के आश्वासन और माफी के बाद समाप्त हुआ धरना
Sitapur : तंबौर थाने पर बजरंग दल का बड़ा प्रदर्शन, पुलिस के आश्वासन और माफी के बाद समाप्त हुआ धरना

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के तंबौर थाने में थानाध्यक्ष की कार्यशैली के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन दूसरे दिन और तेज हो गया। कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने नारेबाजी की और थानाध्यक्ष का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि क्षेत्र में लोगों को परेशान किया जा रहा है और संगठन के पदाधिकारियों पर गलत तरीके से मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, वे पीछे नहीं हटेंगे।बिगड़ते हालात को देखते हुए लहरपुर क्षेत्राधिकारी अभिषेक कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों और पुलिस प्रशासन के बीच लंबी बातचीत हुई। अंत में प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों की पांच सूत्रीय मांगों को स्वीकार कर लिया। क्षेत्राधिकारी ने लिखित में भरोसा दिया कि सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान थाने में हुई अभद्रता के मामले पर क्षेत्राधिकारी ने खुद माफी मांगी, जिसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए।

थानाध्यक्ष पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए अब यह मामला क्षेत्राधिकारी सिधौली को सौंप दिया गया है। प्रशासन ने 14 दिनों के भीतर जांच पूरी कर उचित कार्रवाई करने का वादा किया है। इस भरोसे के बाद कार्यकर्ताओं ने अपना धरना खत्म कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है कि पुलिस को संगठन के दबाव में झुकना पड़ा और अब सभी को जांच के परिणाम का इंतजार है।

Also Click : Saharanpur : उम्मीद पोर्टल पर 900 पंजीकरण निरस्त, नईम पीरजादा ने कमियां सुधारने की अपील की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow