Lucknow : धर्मांतरण और षड्यंत्रों के विरुद्ध विश्व हिंदू परिषद का प्रदर्शन, देशव्यापी सख्त कानून की मांग

नेताओं ने कहा कि यह समस्या अब केवल कम पढ़े-लिखे लोगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि बड़े विश्वविद्यालयों और व्यापारिक जगत में भी इसका जाल फैल चुका है। वक्ताओं ने उन महिला पुलिसकर्मियों की सराहना की जिन्हों

Apr 17, 2026 - 22:59
 0  5
Lucknow : धर्मांतरण और षड्यंत्रों के विरुद्ध विश्व हिंदू परिषद का प्रदर्शन, देशव्यापी सख्त कानून की मांग
Lucknow : धर्मांतरण और षड्यंत्रों के विरुद्ध विश्व हिंदू परिषद का प्रदर्शन, देशव्यापी सख्त कानून की मांग

लखनऊ के हजरतगंज स्थित पटेल प्रतिमा पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने विशाल विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में संगठन के नेताओं ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों और उच्च शिक्षण संस्थानों में बढ़ते धर्मांतरण के मामलों पर गहरी चिंता जताई। मुख्य वक्ता गजेंद्र और संगठन मंत्री विजय प्रताप ने कहा कि टीसीएस जैसी बड़ी कंपनियों में जिस तरह के मामले सामने आए हैं, वे पूरे समाज के लिए चिंताजनक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग ऊंचे पदों पर बैठकर षड्यंत्र रच रहे हैं और हिंदू युवाओं को निशाना बनाकर उन्हें धर्म बदलने के लिए मजबूर कर रहे हैं।नेताओं ने कहा कि यह समस्या अब केवल कम पढ़े-लिखे लोगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि बड़े विश्वविद्यालयों और व्यापारिक जगत में भी इसका जाल फैल चुका है। वक्ताओं ने उन महिला पुलिसकर्मियों की सराहना की जिन्होंने इस तरह के मामलों का पता लगाया। प्रदर्शन के दौरान मांग की गई कि केंद्र सरकार को आगे आकर अवैध धर्मांतरण के विरुद्ध एक सख्त राष्ट्रव्यापी कानून बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एनआईए द्वारा इन मामलों की जांच करना यह साबित करता है कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा विषय है। कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने देशहित में सभी राजनीतिक दलों से एकजुट होने की अपील की।

Also Click : Hardoi : कछौना थाने के उपनिरीक्षक पर आगंतुक से बदतमीजी का आरोप निलंबन की कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow