Lucknow: बीकेटी में कूड़ा इस्तेमाल से पहले ही टूटने लगे आरआरसी सेंटर, सरकारी धन की बर्बादी का आरोप

ग्रामीणों का कहना है कि कचरे से खाद बनाने के उद्देश्य से बने इन केंद्रों में कूड़े का एक तिनका भी नहीं पहुँचा है। सफाई कर्मचारी गांवों का कचरा सेंटर ले जाने के बजाय इधर-उधर फेंक रहे हैं। बीकेटी के दरियापुर और

Apr 17, 2026 - 22:57
 0  4
Lucknow: बीकेटी में कूड़ा इस्तेमाल से पहले ही टूटने लगे आरआरसी सेंटर, सरकारी धन की बर्बादी का आरोप
Lucknow: बीकेटी में कूड़ा इस्तेमाल से पहले ही टूटने लगे आरआरसी सेंटर, सरकारी धन की बर्बादी का आरोप

लखनऊ के बीकेटी ब्लॉक में गांवों को स्वच्छ बनाने के लिए लाखों रुपये की लागत से बनाए गए कचरा निस्तारण केंद्र (आरआरसी सेंटर) कूड़ा जमा होने से पहले ही जर्जर होने लगे हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को कचरा मुक्त करने के लिए इन सेंटरों का निर्माण कराया गया था, लेकिन देखरेख की कमी और घटिया निर्माण के कारण ये सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। करीब डेढ़ साल पहले बने इन केंद्रों का अब तक कोई उपयोग शुरू नहीं हो सका है, जिससे सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि कचरे से खाद बनाने के उद्देश्य से बने इन केंद्रों में कूड़े का एक तिनका भी नहीं पहुँचा है। सफाई कर्मचारी गांवों का कचरा सेंटर ले जाने के बजाय इधर-उधर फेंक रहे हैं। बीकेटी के दरियापुर और अन्य गांवों में पड़ताल के दौरान पाया गया कि कई सेंटरों की फर्श धंस चुकी है, दीवारों में दरारें आ गई हैं और टीन शेड टूट गए हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पंचायत प्रतिनिधियों और सचिवों ने मिलीभगत कर घटिया सामग्री का उपयोग किया और सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। अधिकारियों की लापरवाही के कारण ये केंद्र आज बदहाली की कगार पर हैं, जबकि गांवों में गंदगी की समस्या जस की तस बनी हुई है।

Also Click : Hardoi : कछौना थाने के उपनिरीक्षक पर आगंतुक से बदतमीजी का आरोप निलंबन की कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow