Barabanki : बजरंग दल ने जिहादी मानसिकता के खिलाफ निकाला जुलूस, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

मौके पर पहुँचे नायब तहसीलदार राजीव वर्मा और सीओ सदर संगम कुमार को कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में सुनियोजित तरीके से हो रही घटनाएं समाज

Apr 17, 2026 - 23:18
 0  4
Barabanki : बजरंग दल ने जिहादी मानसिकता के खिलाफ निकाला जुलूस, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
Barabanki : बजरंग दल ने जिहादी मानसिकता के खिलाफ निकाला जुलूस, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

बाराबंकी में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती विकृत मानसिकता और असामाजिक गतिविधियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। यह जुलूस लाजपतनगर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से शुरू होकर पटेल तिराहे पर जाकर समाप्त हुआ। हाथों में तख्तियां और भगवा ध्वज लिए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। पटेल तिराहे पर प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जताते हुए पुतला दहन किया।

मौके पर पहुँचे नायब तहसीलदार राजीव वर्मा और सीओ सदर संगम कुमार को कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में सुनियोजित तरीके से हो रही घटनाएं समाज के लिए खतरा हैं। ज्ञापन में लव जिहाद, अवैध धर्मांतरण, सरकारी जमीनों पर कब्जे और खान-पान की वस्तुओं के साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर गहरी चिंता जताई गई। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि आदिवासी समाज की लड़कियों के शोषण और हिंदू परिवारों के उत्पीड़न जैसी घटनाओं में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने राष्ट्र विरोधी और आपसी सद्भाव बिगाड़ने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने और सख्त कदम उठाने की अपील की।

Also Click : Hardoi : कछौना थाने के उपनिरीक्षक पर आगंतुक से बदतमीजी का आरोप निलंबन की कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow