Kheri : मितौली में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी तेज, आला अधिकारियों ने लिया सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा

निरीक्षण के दौरान कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू और पूर्व सांसद जुगुल किशोर सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। प्रशासनिक टीम में उप जिलाधिकारी मधुसूदन गुप्ता, तहसीलदार दिनेश कुमार और खंड विकास

Apr 17, 2026 - 23:16
31 Views
Kheri : मितौली में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी तेज, आला अधिकारियों ने लिया सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा
Kheri : मितौली में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी तेज, आला अधिकारियों ने लिया सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा

खीरी जिले के मितौली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग और मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और यातायात प्रबंधन को लेकर संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

निरीक्षण के दौरान कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू और पूर्व सांसद जुगुल किशोर सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। प्रशासनिक टीम में उप जिलाधिकारी मधुसूदन गुप्ता, तहसीलदार दिनेश कुमार और खंड विकास अधिकारी अमित परिहार ने भी व्यवस्थाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री का यह दौरा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा और जनता से संवाद के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण और अन्य बुनियादी सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि मुख्यमंत्री के आगमन पर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें।

Also Click : Hardoi : कछौना थाने के उपनिरीक्षक पर आगंतुक से बदतमीजी का आरोप निलंबन की कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow