Barabanki : घाघरा नदी पर बन रहे पीपा पुल का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा और यातायात के दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि संजय सेतु की मरम्मत के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहें और यातायात इस तरह चलाया जाए जिससे किसी भी तरह की दुर्घटना न हो। उन्होंने स्थानीय लोगों की परेशानियों को देखते
बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र में घाघरा नदी पर स्थित संजय सेतु की मरम्मत का काम चल रहा है। इस दौरान लोगों के आने-जाने के लिए बनाए जा रहे वैकल्पिक पांटून (पीपा) पुल की स्थिति देखने पुलिस अधीक्षक विजय वर्गीय मौके पर पहुँचे। उन्होंने पुल के निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने निर्माण कार्य में लगी संस्था के अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत कर काम की प्रगति जानी और निर्देश दिए कि काम में अच्छी गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए इसे तय समय पर पूरा किया जाए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि संजय सेतु की मरम्मत के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहें और यातायात इस तरह चलाया जाए जिससे किसी भी तरह की दुर्घटना न हो। उन्होंने स्थानीय लोगों की परेशानियों को देखते हुए मरम्मत कार्य में तेजी लाने और जल्द से जल्द सुरक्षित आवागमन शुरू करने की बात कही। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चन्द्र त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह समेत पुलिस और राजस्व विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे।
Also Click : Hardoi : कछौना थाने के उपनिरीक्षक पर आगंतुक से बदतमीजी का आरोप निलंबन की कार्रवाई
What's Your Reaction?









