Barabanki : मेधावी छात्रा समृद्धि कुंवर ने अंग्रेजी में हासिल किए शत-प्रतिशत अंक, 97 प्रतिशत अंकों के साथ जिले का मान बढ़ाया

डॉ. डीबी सिंह और डॉ. विनीता सिंह की पुत्री समृद्धि शुरू से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित रही हैं। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया हो। इससे पहले मात्र 9 वर्ष की उम्र में उन्होंने अमेरिकी अंतरिक्ष एजें

Apr 17, 2026 - 23:13
44 Views
Barabanki : मेधावी छात्रा समृद्धि कुंवर ने अंग्रेजी में हासिल किए शत-प्रतिशत अंक, 97 प्रतिशत अंकों के साथ जिले का मान बढ़ाया
Barabanki : मेधावी छात्रा समृद्धि कुंवर ने अंग्रेजी में हासिल किए शत-प्रतिशत अंक, 97 प्रतिशत अंकों के साथ जिले का मान बढ़ाया

बाराबंकी की रहने वाली प्रतिभाशाली छात्रा समृद्धि कुंवर ने सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में अपनी कड़ी मेहनत और लगन से शानदार सफलता हासिल की है। माउंट फोर्ड इंटर कॉलेज की छात्रा समृद्धि ने अंग्रेजी साहित्य में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, जबकि उनका कुल परीक्षा परिणाम 97 प्रतिशत रहा। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

डॉ. डीबी सिंह और डॉ. विनीता सिंह की पुत्री समृद्धि शुरू से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित रही हैं। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया हो। इससे पहले मात्र 9 वर्ष की उम्र में उन्होंने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा से दो दर्जन से अधिक प्रमाण-पत्र प्राप्त कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया था। इसके अलावा उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की युविका परीक्षा भी शत-प्रतिशत अंकों के साथ पास की है। विज्ञान, नवाचार और समाज सेवा के क्षेत्र में सैकड़ों पुरस्कार जीत चुकीं समृद्धि अपनी सफलता का श्रेय निरंतर अभ्यास और अनुशासन को देती हैं। उनकी इस बड़ी कामयाबी पर शुभचिंतकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Also Click : Hardoi : कछौना थाने के उपनिरीक्षक पर आगंतुक से बदतमीजी का आरोप निलंबन की कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow