Siddharthnagar : विधायक विनय वर्मा ने किया 36 करोड़ की लागत वाली चार सड़कों का शिलान्यास
योजना के तहत धनौरा मुस्तकहम से अंतर्राष्ट्रीय सीमा तक जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण 2804 लाख रुपये से होगा। इसके अलावा परसा मार्ग, समय माता स्थान मार्ग और ढेकहरी बुजुर्ग से खुर्द तक की सड़कों के सुधार का काम भी शुरू कर
सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी ब्लॉक में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जाने वाली चार प्रमुख सड़कों का शिलान्यास शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने किया। इन सड़कों के निर्माण पर कुल 3680.51 लाख रुपये खर्च होंगे और इनकी कुल लंबाई लगभग 10.77 किलोमीटर होगी। विधायक ने धनौरा मुस्तकहम, परसा स्टेशन, समय माता स्थान और ढेकहरी चौराहे पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
योजना के तहत धनौरा मुस्तकहम से अंतर्राष्ट्रीय सीमा तक जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण 2804 लाख रुपये से होगा। इसके अलावा परसा मार्ग, समय माता स्थान मार्ग और ढेकहरी बुजुर्ग से खुर्द तक की सड़कों के सुधार का काम भी शुरू कर दिया गया है। विनय वर्मा ने बताया कि ये सड़कें काफी समय से टूटी हुई थीं और स्थानीय लोग लगातार इन्हें बनवाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की एनडीए सरकार के सहयोग से क्षेत्र का विकास तेजी से हो रहा है। विधायक ने यह भी घोषणा की कि जल्द ही बढ़नी और शोहरतगढ़ में बस स्टेशन और स्वास्थ्य केंद्र का काम भी शुरू कराया जाएगा। इस दौरान तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Also Click : Hardoi : कछौना थाने के उपनिरीक्षक पर आगंतुक से बदतमीजी का आरोप निलंबन की कार्रवाई
What's Your Reaction?









