Siddharthnagar News: भारत सरकार ने नेपाल के 33 जिलों में गिफ्ट किए 40 एम्बुलेंस।

भारत सरकार ने नेपाल के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नेपाल के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं को 40 एम्बुलेंस उपहारस्वरूप...

Jun 15, 2025 - 09:37
29 Views
Siddharthnagar News: भारत सरकार ने नेपाल के 33 जिलों में गिफ्ट किए 40 एम्बुलेंस।

सिद्धार्थनगर : भारत सरकार ने नेपाल के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नेपाल के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं को 40 एम्बुलेंस उपहारस्वरूप प्रदान किए। ये एम्बुलेंस नेपाल के 33 जिलों में फैले संस्थानों को प्रदान किए गए हैं, जो देश के सातों प्रदेशों को समेटते हैं।

Also Read- Trending: अहमदाबाद विमान हादसा- 20 मिनट ने बचाई कोटा के मयंक सेन की जान, पांच दोस्तों की दुखद मौत।

पड़ोसी देश नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित भारतीय राजदूतावास, भारतीय महावाणिज्य दूतावास वीरगंज व पोखरा तथा धरान स्थित भारतीय दूतावास के पेंशन भुगतान कार्यालयों में एक साथ चार स्थानों पर एम्बुलेंस हस्तान्तरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इनमें से 22 एम्बुलेंस राजधानी काठमांडू में, 7 वीरगंज में, 7 पोखरा में और 4 धरान में भारत सरकार के प्रतिनिधियों द्वारा लाभार्थी संस्थाओं को हस्तान्तरण किए गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow