Siddharthnagar News: विशेष सचिव ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण, इंडो-नेपाल बॉर्डर रोड और विश्वविद्यालय पर दिया जोर। 

विशेष सचिव व्यवसायिक शिक्षा और नोडल अधिकारी अभिषेक सिंह ने जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर के साथ सिद्धार्थनगर में कई विकास कार्यों का निरीक्षण...

May 24, 2025 - 19:09
38 Views
Siddharthnagar News: विशेष सचिव ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण, इंडो-नेपाल बॉर्डर रोड और विश्वविद्यालय पर दिया जोर। 


सिद्धार्थनगर: विशेष सचिव व्यवसायिक शिक्षा और नोडल अधिकारी अभिषेक सिंह ने जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर के साथ सिद्धार्थनगर में कई विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इंडो-नेपाल ककरहवा बॉर्डर सड़क के निरीक्षण में पाया गया कि अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है। केवल 4 किलोमीटर का कार्य शेष है। विशेष सचिव ने इस कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

बर्डपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 7 स्थित गौवंश आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भूसा स्टॉक और व्यय रजिस्टर की जांच की। किसान सहभागिता योजना के तहत गाय पाने वाले लाभार्थी चंद्रभान से फोन पर बात की गई। उन्होंने बताया कि योजना से जुड़ी कोई समस्या नहीं है और समय पर भुगतान मिल जाता है। नोडल अधिकारी ने गौवंश के लिए हरा चारा, पानी की व्यवस्था और टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अंत में उन्होंने कपिलवस्तु स्थित सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्र व परीक्षक कक्ष का निरीक्षण किया।

Also Read- Kanpur News: रानी अहिल्याबाई होलकर की प्रदर्शनी में दिखी सेवा, संस्कृति और समर्पण की झलक।

यहां स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। परीक्षक कक्ष का कार्य प्रगति पर है, जिसके लिए बजट हेतु शासन को पत्र भेजा गया है। विशेष सचिव ने समय पर और गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान निरीक्षण परियोजना निदेशक नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow