Siddharthnagar News: 20.50 लाख भारतीय मुद्रा नेपाल ले जा रहे दो भारतीय गिरफ्तार, भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट। 

पड़ोसी देश नेपाल के कपिलवस्तु जिले की सीमावर्ती कृष्णानगर नगरपालिका-2 स्थित लिंक गेट पर बीते सोमवार की रात ....

Oct 22, 2024 - 18:49
 0  56
Siddharthnagar News: 20.50 लाख भारतीय मुद्रा नेपाल ले जा रहे दो भारतीय गिरफ्तार, भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट। 

सिद्धार्थनगर। इंडो-नेपाल के बढ़नी-कृष्णानगर बॉर्डर पर अवैध तरीके से दो कारों में छिपाकर 20.50 लाख भारतीय मुद्रा नेपाल ले जाने के प्रयास में नेपाल पुलिस ने दो भारतीयों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपित के रुपयों से संबंधित स्रोत बताने में विफल रहने पर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।

पड़ोसी देश नेपाल के कपिलवस्तु जिले की सीमावर्ती कृष्णानगर नगरपालिका-2 स्थित लिंक गेट पर बीते सोमवार की रात करीब 7 बजे लिंक गेट इंचार्ज सीनियर सब इंस्पेक्टर महेंद्र पोखरेल के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम सीमा पार आवागमन कर रही गाड़ियों की जांच पड़ताल कर रही थी। इसी दौरान भारतीय नंबर प्लेट की क्रेंस (यूपी42डीटी5721) एवं इनोवा क्रिस्टा (यूपी45ए 6663) कार बढ़नी की तरफ से नेपाल में दाखिल हुई। कार सवार छह भारतीयों के संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। सभी के समानों की तलाशी ली गई तो दो लोगों के झोले से  20 लाख 50 हजार भारतीय मुद्रा (Indian Currency) बरामद हुई। पूछताछ के दौरान यहां पता चला कि गाड़ियों को बुक करके लाया गया था। पकड़े गए दोनों आरोपित के रुपयों से संबंधित कोई साक्ष्य और संतोषजनक जवाब न दें पाने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

  • जांच के लिए राजस्व अनुसन्धान कार्यालय बुटवल भेजे गए दोनों आरोपित

नेपाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए छह भारतीयों में से दो लोगों के पास से भारी मात्रा में भारतीय मुद्रा बरामद हुई थी। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपितों की पहचान 33 वर्षीय सलमान कुरैशी तथा 39 वर्षीय उमेश सखाराम खंडागले दोनों निवासी मुंबई शहर जिला रायगड महाराष्ट्र के रूप में हुई। सलमान के पास से बरामद झोले से 8 लाख तथा सखाराम के झोले से साढ़े 12 लाख भारतीय मुद्रा बरामद हुई। पकड़े गए दोनों आरोपितों के खिलाफ आवश्यक जांच पड़ताल तथा कार्रवाई के लिए राजस्व अनुसंधान कार्यालय बुटवल भेज दिया गया है।

  • 25 हजार रुपए तक ही नेपाल ले जाने की है छूट

नेपाल सरकार ने भारतीय सौ रुपये से अधिक का नोट नहीं रखने के सख्त निर्देश दे रखे हैं। इसके साथ ही नेपाल राष्ट्र बैंक ने भी सूचना सावर्जनिक कर रखी है कि भारतीय सौ रुपये से अधिक प्रतिष्ठानों, घरों और पास में नही रखने लेन-देन करना मना है। भारत से नेपाल को केवल पच्चीस हजार की नकदी ही ले जाई जा सकती है।

Also Read- महाकुंभ क्षेत्र के चप्पे चप्पे पर नजर रखेगी कुंभ पुलिस की 'तीसरी आंख', कुंभ पुलिस महाकुंभ के दौरान टीथर्ड ड्रोन का इस्तेमाल करने की भी बना रही योजना।

इसके अलावा भारत सरकार के वित्त मंत्रालय (राजस्व विभाग) सीमा शुल्क Customs) चेक पोस्ट के द्वारा इंडो-नेपाल बॉर्डर पर इससे संबंधित साइन बोर्ड लगाए गए हैं। जिसमें साफ एवं स्पष्ट तौर पर लिखा है कि सौ रुपए से बड़े नोटों की कुल धनराशि रुपए 25 हजार ही भारत से नेपाल एवं नेपाल से भारत लाई ले जाई जा सकती है। सोमवार रात छह भारतीय सवार दो कारों से भारी मात्रा में भारतीय मुद्रा बरामद हुई थी। पूछताछ व जांच पड़ताल के दौरान अवैध तरीके से सीमा पर पैसा ले जाने में दो लोगों की भूमिका नजर आई। जिनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।