Kanpur News: रानी अहिल्याबाई होलकर की प्रदर्शनी में दिखी सेवा, संस्कृति और समर्पण की झलक। 

भारत की महान महिला शासिका और सनातन संस्कृति की सच्ची संरक्षिका रानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जन्म स्मृति अभियान...

May 24, 2025 - 18:52
58 Views
Kanpur News: रानी अहिल्याबाई होलकर की प्रदर्शनी में दिखी सेवा, संस्कृति और समर्पण की झलक। 

कानपुर। भारत की महान महिला शासिका और सनातन संस्कृति की सच्ची संरक्षिका रानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जन्म स्मृति अभियान के तहत शनिवार को भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में   जीवन दर्शन एवं भारतीय संस्कृति के प्रति उनके योगदान पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।भाजपा कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने फीता काट कर और रानी अहिल्याबाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि यह आयोजन न केवल इतिहास की एक अमर गाथा को पुनर्जीवित करने का प्रयास है बल्कि प्रदर्शनी के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, सेवा , समर्पण और कर्तव्य भावना से जोड़ने का माध्यम बनेगी।

यह प्रदर्शनी लोगों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से गहराई से जोड़ने का काम करेगी।शिवराम सिंह ने कहा कि रानी अहिल्याबाई एक ऐसी रानी थीं जिनका जीवन राजमहलों में नहीं, जनसेवा और धर्मसंरक्षण के मार्ग पर बीता। काशी से रामेश्वरम तक उन्होंने जो तीर्थस्थल पुनर्निर्मित कराए, वे आज भी उनकी भक्ति और दूरदृष्टि की गवाही देते हैं। सुबह से ही प्रदर्शनी स्थल पर लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। स्कूली बच्चों से लेकर महिलाओं एवं बुज़ुर्गों तक, हर कोई रानी अहिल्याबाई के जीवन से जुड़ी तस्वीरों, दुर्लभ दस्तावेज़ों और जानकारीपूर्ण झांकियों को देखकर अभिभूत हो रहा था।

Also Read-Kanpur News: बंधन श्रम उत्सादन समिति एवं जिला स्तरीय श्रम बन्धु समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

प्रदर्शनी में लोगों ने विशेष रुचि उन झांकियों में दिखाई जहाँ रानी के न्यायप्रिय निर्णयों, लोक कल्याणकारी कार्यों और स्त्री-शक्ति को दर्शाया गया।प्रमुख रूप से  एमएलसी अरुण पाठक, रघुनंदन भदौरिया, कौशल किशोर दीक्षित, अनुराग शुक्ला, राम बहादुर यादव, गणेश शुक्ला , विनोद मिश्रा, मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी,अर्जुन बेरिया, राजन चौहान, शिवपूजन सविता,वंदना गुप्ता , अर्चना आर्या, संजीव बेरी ,आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow