Hardoi News: 25 मई से 25 जून तक चलेगा जनपद मे बीजशोधन अभियान- स्वस्थ बीज, समृद्ध किसान। 

जिला कृषि रक्षा अधिकारी विनीत कुमार ने बताया है कि फसलों मे प्रति वर्ष कीट/ रोग एवं खरपतवार से होने वाली क्षति एवं कृषि रक्षा रसायनों...

May 24, 2025 - 19:03
42 Views
Hardoi News: 25 मई से 25 जून तक चलेगा जनपद मे बीजशोधन अभियान- स्वस्थ बीज, समृद्ध किसान। 

Hardoi News: जिला कृषि रक्षा अधिकारी विनीत कुमार ने बताया है कि फसलों मे प्रति वर्ष कीट/ रोग एवं खरपतवार से होने वाली क्षति एवं कृषि रक्षा रसायनों के अविवेकपूर्ण प्रयोग से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पडता है। जिसके लिये वर्तमान समय मे बुवाई से पूर्व बीज शोधन को अपनाया जाना नितांत आवश्यक है। इससे उत्पादन में वृद्धि होती है तथा कृषकों उत्पादन लागत कम होने से उनकी आय में वृद्धि होने के साथ पर्यावरणीय प्रदूषण भी कम होता है। कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 को बीज वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

जिसमे बीजशोधन का व्यापक महात्व है तथा जनपद मे बीजशोधन अभियान-स्वस्थ बीज, समृद्ध किसान का आयोजन 25 मई 2025 से 25 जून 2025 तक समस्त ग्राम पंचायतों मे अभियान चलाकर बीजशोधन हेतु कृषकों को जागरूक किया जाना है। इसके अन्तर्गत बीज जनित रोगों से बचाव के लिये बुवाई से पूर्व 1 किग्रा० बीज शोधित करने के लिये 5-10 ग्राम ट्राइकोडर्मा हारजेनियम का प्रयोग करना चाहिये।

Also Read- Hardoi News: अहिल्याबाई होलकर एक कुशल शासक के साथ–साथ कुशल योद्धा थीं- नितिन अग्रवाल

अथवा रसायन कार्बेन्डाजिम 50 प्रति०डब्लू०पी० की 3 ग्राम/किग्रा० धान के बीज का उपचार करके नर्सरी डालनी चाहिये। जिससे धान की नर्सरी मे लगने वाले रोग जैसे-भूरा धब्बा, सीड बलाइट इत्यादि मे कमी दिखाई देती है। इसके अतिरिक्त अन्य फसले मूंग/उर्द, मूगफली, ज्वार, बाजरा एवं मक्का आदि बीजों का बीज उपचार करना चाहिये। उपरोक्त रसायन जनपद की समस्त कृषि रक्षा इकाइयों पर 50 प्रति० अनुदान पर उपलब्ध है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow