Udham Singh Nagar: 20 लीटर कच्ची शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर द्वारा जनपद में होली पर्व पर अवैध कच्ची शराब की रोकथाम व नशे के विरुद्ध अभियान

Mar 3, 2026 - 20:02
46 Views
Udham Singh Nagar: 20 लीटर कच्ची शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार। 
उधमसिंहनगर: 20 लीटर कच्ची शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार। 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

उधमसिंहनगर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर द्वारा जनपद में होली पर्व पर अवैध कच्ची शराब की रोकथाम व नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं निर्देश के क्रम में  पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बाजपुर के नेतृत्व में  चौकी सुल्तानपुर पट्टी पुलिस द्वारा आज दिनांक 03/03/2026 को मुखबिर की सूचना पर बाजार घाट कोसी नदी के पास से एक नफर अभियुक्त कुंवर सिंह पुत्र बृज मोहन निवासी ग्राम जगन्नाथपुर थाना बाजपुर जिला उधमसिंहनगर उम्र 40 वर्ष के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक के कट्टे में 61 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम लगभग 20 लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया, जिस आधार पर कोतवाली बाजपुर में आबकारीअधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं !
पुलिस टीम 
 01.उप निरीक्षक दीपक कौशिक चौकी प्रभारी सुल्तानपुर पट्टी थाना बाजपुर‌।
02- उप निरीक्षक दीपक बिष्ट  
03. कांस्टेबल नीरज कुमार।

Also Read- Bajpur: बाजपुर पुलिस द्वारा दो फरार वारंटियों को किया गया गिरफ्तार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow