Hardoi: भारतीय जनता पार्टी हरदोई में संगठनात्मक बैठक, जिला कार्यकारिणी गठन को अंतिम रूप।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय हरदोई में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की
हरदोई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय हरदोई में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला ने की। इस दौरान जिला कार्यकारिणी के गठन पर विस्तृत चर्चा करते हुए सूची को अंतिम रूप दे दिया गया। बैठक में प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी, सांसद जय प्रकाश, राज्य मंत्री रजनी तिवारी, विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू, अलका सिंह, श्याम प्रकाश, प्रभाष कुमार, रामपाल वर्मा, एमएलसी अशोक अग्रवाल, अवनीश सिंह तथा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन सहित अनेक जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान संभावित नामों पर गंभीर मंथन किया गया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, पूरी प्रक्रिया गोपनीय ढंग से संपन्न की गई। जिलाध्यक्ष ने प्रदेश नेतृत्व की मार्गदर्शिका के अनुरूप संगठन में संतुलन, सक्रियता और समर्पण को प्राथमिकता देते हुए अनुभवी व युवा कार्यकर्ताओं को समुचित स्थान देने पर जोर दिया।
बताया जा रहा है कि पर्यवेक्षक की उपस्थिति में तैयार की गई सूची को सीलबंद लिफाफे में प्रदेश नेतृत्व को भेजा जाएगा। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद ही नई जिला कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की जाएगी। जिला संगठन में नई कार्यकारिणी को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और उत्सुकता देखने को मिल रही है। अब सभी की निगाहें प्रदेश नेतृत्व की मंजूरी पर टिकी हैं, जिसके बाद जल्द ही नई टीम सार्वजनिक की जाएगी।
What's Your Reaction?











