Hardoi: कलेक्ट्रेट में सजी रंगों की चौपाल: डीएम अनुनय झा संग प्रशासन, अधिवक्ता व पत्रकारों ने प्रेम और सौहार्द की होली खेली।
फाल्गुन की उमंग जब चरम पर पहुंची तो हरदोई कलेक्ट्रेट परिसर रंग, रिश्तों और रौनक से सराबोर नजर आया। जिलाधिकारी अनुनय झा ने प्रशासनिक
हरदोई। फाल्गुन की उमंग जब चरम पर पहुंची तो हरदोई कलेक्ट्रेट परिसर रंग, रिश्तों और रौनक से सराबोर नजर आया। जिलाधिकारी अनुनय झा ने प्रशासनिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और पत्रकारों के साथ अबीर-गुलाल लगाकर आत्मीयता भरे माहौल में होली मनाई। समारोह की शुरुआत पारंपरिक अंदाज में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और गले मिलकर शुभकामनाएं देने से हुई। कलेक्ट्रेट का वातावरण “बुरा न मानो होली है” के उल्लास और भाईचारे की भावना से गूंज उठा। रंगों के बीच हंसी-ठिठोली, अपनापन और सौहार्द की झलक हर चेहरे पर साफ दिखाई दी।
- गीत, हास्य और स्वाद का संगम
होली मिलन समारोह में लोकगीतों और पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। हास्य रचनाओं और गीतों ने उपस्थित जनों को खूब गुदगुदाया। स्वादिष्ट गुझिया और भंग रहित ठंडई की मधुरता ने उत्सव के रंग में और मिठास घोल दी।
- गणमान्य अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद एवं याचिका समिति के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, सदस्य विधान परिषद स्नातक क्षेत्र अवनीश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सानिया छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील त्रिपाठी, एसडीएम सदर सुशील मिश्रा, सूचना अधिकारी दिव्या निगम, सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष उदयवीर सिंह भदोरिया और अध्यक्ष जेपी त्रिवेदी, वरिष्ठ पत्रकार व ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतुल कपूर, वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत पाठक ,वरिष्ठ पत्रकार पंकज मिश्रा, पत्रकार आशीष सिंह, पत्रकार मनोज तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार कलीम उल्ला फारुकी, वीरेश गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार विजय पांडे ,वरिष्ठ प्रकाश शिव प्रकाश त्रिवेदी, वरिष्ठ पत्रकार आमिर किरमानी, INA न्यूज़ (प्रधान संपादक) विजय लक्ष्मी सिंह, पत्रकार गीतेश सिंह, पत्रकार आशीष शुक्ला, युवा पत्रकार विराट सिंह, आशीष सिंह, शिव प्रकाश त्रिवेदी, समेत कई अन्य पत्रकार व बड़ी संख्या में अधिवक्ता गढ़ भी मौजूद रहे।
- एकता और समन्वय का संदेश
यह होली मिलन समारोह केवल रंगों का उत्सव नहीं रहा, बल्कि प्रशासन, अधिवक्ता समुदाय और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय और संवाद का प्रतीक भी बना। रंगों के इस उत्सव ने यह संदेश दिया कि आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे से ही समाज मजबूत और संगठित बनता है।
Also Read- Hardoi: हरदोई में बस रोककर मारपीट और लूट: सांडी क्षेत्र में दबंगों की गुंडागर्दी से दहशत।
What's Your Reaction?











