Deoband : भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने रोजेदारों पर की पुष्प वर्षा

दारुल उलूम की छत्ता मस्जिद में जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि हमे रमजान में अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी

By INA News Desk
Feb 27, 2026 - 21:42
47 Views
Deoband : भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने रोजेदारों पर की पुष्प वर्षा
Deoband : भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने रोजेदारों पर की पुष्प वर्षा

नगर एवं देहात क्षेत्र में अकीदत के साथ अदा हुई रमजान माह के दूसरे जुमा की नमाज

देवबंद। मुकद्दस रमजान माह के दूसरे जुमा की नमाज नगर एवं देहात क्षेत्र में अकीदत के साथ अदा की गई। प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया के बाद भीम आर्मी व आसपा कार्यकर्ताओं ने भाईचारे का पैगाम देते हुए रोजेदारों पर पुष्प वर्षा की। दारुल उलूम की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया मस्जिद में मौलाना मुफ्ती अफ्फान मंसूरपुरी ने रमजान माह के दूसरे जुमा की नमाज अदा कराई। इस दौरान उन्होंने रमजान माह और कुरआन करीम की अहमियत पर रोशनी डाली।

दारुल उलूम की छत्ता मस्जिद में जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि हमे रमजान में अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी करा लेनी चाहिए। जामा मस्जिद में मोहम्मद राफे उस्मानी ने नमाज अदा कराई। वहीं, तल्हेड़ी बुजुर्ग, चंदेना कोली, घ्याना, पिरड आदि गांव की प्रमुख मस्जिदों में जूुमा की नमाज अदा कर लोगों ने अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर दुआएं मांगी। इसके उपरांत लोगों ने बाजारों में जाकर खरीदारी की। इस मौके पर नरेंद्र लांबा, छोटू रावण, अजमल खां, अबरार कुरैशी, नितिन जाटव आदि मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : हरदोई में नकली कोडीनयुक्त खांसी सिरप का बड़ा खुलासा- 1500 बोतलें जब्त, पिता-पुत्र पर मुकदमा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow