Deoband : गैंगरेप के आरोपी तथाकथित किसान नेता ने न्यायालय में किया सरेंडर
भाकियू सिद्धार्थ के तथाकथित नेता नौशाद त्यागी पर एक युवती ने प्रेमजाल में फंसा शादी का झांसा देकर लंबे समय तक अनैतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। गत दो फरवरी को पुलि
पुलिस ने दबोचने को बिछाया हुआ था जाल, चकमा देकर पेश हुआ किसान नेता
देवबंद। गैंगरेप के मामले में वांछित चल रहे तथाकथित किसान नेता नौशाद त्यागी ने शुक्रवार को पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में सरेंडर कर दिया। जबकि पुलिस कोर्ट के बाहर उसकी इंतजार ही करती रही।
बता दें कि भाकियू सिद्धार्थ के तथाकथित नेता नौशाद त्यागी पर एक युवती ने प्रेमजाल में फंसा शादी का झांसा देकर लंबे समय तक अनैतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। गत दो फरवरी को पुलिस ने युवती की तहरीर पर नौशाद समेत कई तीन साथियों के विरुद्ध गैंगरेप और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोपी तभी से फरार चल रहे हैं। शुक्रवार को पुलिस को चकमा देकर मुख्य आरोपी नौशाद न्यायालय में पेश हो गया। जबकि उसको पकड़ने के लिए पुलिस बाहर खड़ी रही। बाद में अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया।
Also Click : Hardoi : हरदोई में नकली कोडीनयुक्त खांसी सिरप का बड़ा खुलासा- 1500 बोतलें जब्त, पिता-पुत्र पर मुकदमा
What's Your Reaction?











