Sambhal : दरबार में वीडियो बनाना पड़ा महंगा: ड्रोन से शूट कर रहे क्रिएटर पर डंडों से हमला, जान से मारने की धमकी
घायल युवक अब्दुल जब्बार निवासी सैफ खा सराय ने बताया कि वह इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ब्लॉगिंग करता है और सम्भल की ऐतिहासिक व धार्मिक जगहों की वीडियो बनाकर लोगों को दि
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सोशल मीडिया पर शहर की नई-नई जगहों को दिखाने वाले एक युवा क्रिएटर पर दरबार परिसर में वीडियो बनाते समय कथित तौर पर हमला कर दिया गया। घायल युवक ने हयातनगर थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
क्या है पूरा मामला?
घायल युवक अब्दुल जब्बार निवासी सैफ खा सराय ने बताया कि वह इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ब्लॉगिंग करता है और सम्भल की ऐतिहासिक व धार्मिक जगहों की वीडियो बनाकर लोगों को दिखाता है। इसी सिलसिले में वह दरबार में अपने ड्रोन और मोबाइल फोन से शूटिंग करने पहुंचा था।
अब्दुल जब्बार के अनुसार, वहां मौजूद तालिब और उसके भाई ने उसे नमाज पढ़कर धमकी दी और कहा कि यहां वीडियो बनाने के लिए उनसे अनुमति लेनी होगी। उन्होंने कथित तौर पर कहा कि यह दरबार हमारा है, बिना परमिशन वीडियो नहीं बनेगा, वरना जान से मार देंगे।
दोबारा बुलाकर किया हमला
घायल युवक का आरोप है कि वह उस समय वहां से चला गया था, लेकिन जब दोबारा पहुंचा तो आरोपियों ने उसे प्यार से दरबार के अंदर बुलाया। जब वह लाइव वीडियो के जरिए लोगों को दृश्य दिखा रहा था, तभी पीछे से किसी ने डंडे से उस पर हमला कर दिया। उसने बताया, अगर मैं वहां से भाग नहीं पाता तो शायद वे मुझे मार डालते। वहां 200-300 लोग मौजूद थे जिन्होंने मुझे भागते हुए देखा।
लाइव में कैद हुई तस्वीरें
पुलिस द्वारा पूछताछ में घायल युवक ने पुष्टि की कि लाइव वीडियो में जो लोग डंडा मारते हुए दिखाई दे रहे हैं, वही हमलावर हैं।
ड्रोन की परमिशन पर सफाई
ड्रोन उड़ाने की अनुमति के सवाल पर अब्दुल जब्बार ने कहा कि उसका ड्रोन नैनो कैटेगरी (249 ग्राम) का है, जिसके लिए अलग से परमिशन की आवश्यकता नहीं होती। उसने दावा किया कि उसने वहां मौजूद लोगों से भी पहले पूछताछ की थी।
पुलिस में शिकायत, इलाज जारी
घायल युवक ने बताया कि उसने हयातनगर पुलिस चौकी में लिखित तहरीर दी है और मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। उसने कहा कि दरोगा उसे अस्पताल लेकर आए।
सख्त कार्रवाई की मांग
अब्दुल जब्बार ने प्रशासन से अपील की है कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में किसी भी आम नागरिक या कंटेंट क्रिएटर के साथ ऐसी घटना न हो। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और लाइव वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।
Also Click : Hardoi : हरदोई में नकली कोडीनयुक्त खांसी सिरप का बड़ा खुलासा- 1500 बोतलें जब्त, पिता-पुत्र पर मुकदमा
What's Your Reaction?











